राष्ट्रीय

केरलम में अगले मुख्यमंत्री होंगे वी डी सतीशन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ नाम का ऐलान

Congress Kerala New CM: केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो चुका है और वी.डी. सतीशन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने आज (14 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
2 min read
• •
May 14, 2026
VD satheesan
केरलम के मुख्यमंत्री VD Satheesan

Kerala New Chief Minister: केरलम में अगले मुख्यमंत्री वी डी सतीशन होंगे। बीते नौ दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे का पटाक्षेप हो गया है। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विधायक दल के नेता का ऐलान किया है। बीते बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत हुई थी। इस बातचीत को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा था कि केरलम में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के सदस्यों द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद, कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं।

केरल सीएम की रेस कौन-कौन थे शामिल?

140 सदस्यीय केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वीडी सतीशन के साथ रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल के नाम भी चर्चा में थे, लेकिन हाईकमान की अंतिम दौर की बातचीत के बाद वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बन गई।

सतीशन का दबदबा क्यों?

वीडी सतीशन पिछले पांच साल से विपक्ष के नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं। LDF सरकार के खिलाफ सदन में उनकी आवाज मजबूत रही। UDF की जीत में उनका योगदान अहम रहा, जिस वजह से वे स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री पद के सबसे आगे चल रहे हैं। गुरुवार को उनके समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पलायम शहीद स्मारक से मार्च भी निकाला था। सड़कों पर सतीशन के नाम की चर्चा जोरों पर है। यही नहीं, सतीशन को UDF के सहयोगी दलों, विशेष रूप से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का समर्थन प्राप्त है। IUML 22 सीटों के साथ इस गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है।

सतीशन का समर्थन करने वालों का तर्क

सतीशन का समर्थन करने वालों का तर्क है कि नेतृत्व को जनता के मिज़ाज और सहयोगी दलों के विचारों को भी ध्यान में रखना चाहिए। वे यह भी बताते हैं कि वेणुगोपाल लोकसभा सांसद हैं और पार्टी आलाकमान ने विधानसभा चुनावों से पहले ही यह तय कर लिया था कि सांसदों को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।

घोषणा में देरी पर पार्टी से नाराज थे लोग

मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान में हुई देरी को लेकर विपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा था, जबकि पार्टी के भीतर भी असंतोष नजर आ रहा था। वायनाड में जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पोस्टर लगाए गए, जिनमें आरोप लगाया गया कि दोनों नेता केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनवाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि राज्य में उनके खिलाफ माहौल है।

Updated on:
14 May 2026 12:41 pm
Published on:
14 May 2026 12:06 pm
Also Read
View All
दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में, बोले- छह दिन पहले मांगी थी अनुमति, फिर क्यों रोका जा रहा?

CJP Mumbai Protest: अभिजीत दिपके की हिरासत की रिपोर्ट को CJP ने बताया फर्जी, 2 अक्टूबर को प्रदर्शन

Delhi Metro Stations Closed: दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट! इन 11 स्टेशनों पर बंद रहेंगे एंट्री-एग्जिट, यहां मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

Delhi Section 163: दिल्ली में धारा 163 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक; संसद इलाके में बढ़ी सख्ती

धार्मिक कट्टरपंथी था स्मित मच्छार का ओमानी को-पायलट, सऊदी अरब ने दुबई को सौंपा, अब तक जांच में क्या-क्या आया सामने