राष्ट्रीय

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए लॉन्च की तीन योजना

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 7वां बजट पेश कर रही है। इस बजट में आम लोगों से लेकर किसान और महिलाओं को काफी उम्मीद है।
less than 1 minute read
Feature image

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना 7वां बजट पेश कर रही है। इस बजट में आम लोगों से लेकर किसान और महिलाओं को काफी उम्मीद है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार इजाफा हो रहा है। देश की मुद्रास्फीति स्थिर बनी हुई है, जो 4 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि गरीब, युवा, महिला, किसान जैसे प्रमुख वर्गों पर ध्यान देने की कोशिश है।

महिलाओं के लिए 3 योजना

वित्त मंत्री ने अपने 7वें बजट में महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ​सीतारमण ने महिलाओं के लिए तीन बड़ी योजना लॉन्च करने जा रही है। इससे उनके रोजगार और कौशल में बढ़ावा मिलेगा। महिलाओं और लड़कियों की योजना के लिए सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित होगी।

निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की बड़ी बातें

  • ये बजट सभी के विकास के लिए है।
  • ये विकसित भारत का रोडमैप है।
  • एनर्जी सिक्योरिटी पर सरकार का फोकस।
  • रोजगार बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
  • नैचुरल फार्मिंग बढ़ाने पर जोर।
  • 32 फसलों के लिए 109 किस्म लॉन्च करेंगे।
  • कृषि सेक्टर का विकास पहली प्राथमिकत।
Updated on:
23 Jul 2024 12:19 pm
Published on:
23 Jul 2024 11:40 am
Also Read
View All
‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

UP Election: यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का दांव, अखिलेश यादव से बोले- अभी साथ आओ, बाद में मत पछताना