11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budget 2024: करदाताओं को मिल सकती है कई तरह की राहत, इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव के आसार

Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले आम बजट से सभी वर्ग के लोगों को खासी उम्मीदें हैं। देश की अर्थव्यवस्था रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 22 Jul 2024, 11:01 AM IST

Income tax budget 2024

Budget 2024: मोदी सरकार 3.0 के पहले आम बजट से सभी वर्ग के लोगों को खासी उम्मीदें हैं। देश की अर्थव्यवस्था रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। केंद्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से बदली राजनीतिक परिस्थितियों में इस साल विशेषज्ञों को लोकलुभावन घोषणाएं होने की उम्मीद है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संकेत दे चुकी हैं कि बजट में महिलाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर रह सकता है। कर्मचारी से लेकर कारोबारी और विद्यार्थी समेत हर वर्ग के लोग बजट से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

निर्मला सीतारमण मंगलवार को सातवीं बार बजट पेश करेंगी। माना जा रहा है कि इस बार टैक्सपेयर्स को कई तरह की राहत दी जा सकती हैं। टैक्स छूट से लेकर इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया जा सकता है। नई टैक्स व्यवस्था में भी कुछ अतिरिक्त छूट दी जा सकती हैं। लोगों की मांग है कि इनकम टैक्स की धारा 80सी में दी जाने वाली कटौती सीमा 1.5 लाख से बढ़ाकर कम से कम दो लाख रुपए कर दी जाए। साथ ही टैक्स स्लैब में भी बदलाव होने चाहिए। नई और पुरानी, दोनों तरह की टैक्स व्यवस्थाओं में बेसिक छूट की लिमिट बढ़ाकर पांच लाख रुपए करने की मांग है। नई व्यवस्था में एचआरए पर टैक्स छूट के साथ या होम लोन के ब्याज पर डिडक्शन की सुविधा की भी मांग है। जानकारों का मानना है कि अपने तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट में सरकार महिलाओं-किसानों और युवाओं के लिए खजाना खोल सकती है। युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के नए उपाय बजट में दिखाई दे सकते हैं तो महिलाओं को लखपति बनाने की भाजपा की योजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार भारी निवेश की घोषणा कर सकती है।

ऐसे बढ़ी देश की अर्थव्यवस्था

वर्ष जीडीपी आकार ग्लोबल रैंकिंग
2009-10 44.53 11
2014-15 106.57 09
2019-20 203.85 05
2023-24 329.64 05
(जीडीपी आकार लाख करोड़ रुपए में)

15 साल में 5 गुना बढ़ा बजट आकार
2009-10 10.21
2014-15 17.94
2019-20 27.86
2023-24 45.03
2024-25* 47.65
(सरकार के कुल खर्च की राशि लाख करोड़ रुपए में, *अंतरिम बजट का अनुमान)

कितना विदेशी कर्ज

वर्ष कर्ज जीडीपी के मुकाबले
2009 224.5 20.7%
2014 446.2 23.9%
2019 543.1 19.9%
2024 663.8 18.7%
(राशि अरब डॉलर में)

विदेशी मुद्रा भंडार

वर्ष राशि
2019-20 479
2020-21 577
2021-22 607
2022-23 563
2023-24 642
2024-25 667*
(राशि अरब डॉलर में, *12 जुलाई 2024 के आंकड़े)

ऐसे बढ़ा शेयर बाजार

तारीख कंपनियों की बाजार पूंजी
28 मई, 2007 1 ट्रिलियन डॉलर
16 जुलाई, 2017 2 ट्रिलियन डॉलर
24 मई, 2021 3 ट्रिलियन डॉलर
29 नवंबर, 2023 4 ट्रिलियन डॉलर
21 मई, 2024 5 ट्रिलियन डॉलर
21 जुलाई, 2024 5.34 ट्रिलियन डॉलर

यह भी पढ़े- Budget 2024 : क्या है पाप का टैक्स, निर्मला सीतारमण नए कर करेगी लागू!

यह भी पढ़े- Liquor home Delivery: अब सिर्फ एक कॉल पर घर डिलीवर होगी बीयर-वाइन-व्हिस्की, जानें कैसे करें ऑर्डर

यह भी पढ़े- 7th Pay Commission: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बजट से पहले बढ़ाया 27% वेतन

यह भी पढ़े- UPI Credit Card: यूपीआई यूजर्स की बल्ले-बल्ले, अकाउंट में पैसे नहीं फिर भी हो जाएगी पेमेंट