वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2020 में बजट पेश करते समय नया रिकॉर्ड दर्ज किया था। उनके द्वारा दिया गया बजट भाषण 2 घंटे 42 मिनट का था, जो देश के इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण था। इस भाषण के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं, जिनमें नए टैक्स स्लैब शामिल थे।