Falta By-Election Result: दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर उपचुनाव परिणाम को लेकर बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन ने ममता बनर्जी पर निशाना साधाा है।
Falta By-Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। बीजेपी की जीत के साथ ही 15 साल की तृणमूल कांग्रेस सरकार भी खत्म हो गई। बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की हाई-प्रोफाइल फाल्टा सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली है। चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी पर तीखा हमला बोला है।
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि फाल्टा में जो टीएमसी का प्रत्याशी था उसने कहा था कि पुष्पा झुकेगा नहीं, लेकिन हो गया कि पुष्पा लड़ेगा नहीं, वो तो लड़ने से ही भग रहा है। फाल्टा चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। TMC विघटन की राह पर अग्रसर है। जब से पश्चिम बंगाल में BJP सरकार सत्ता में आई है, लोग बेहद खुश हैं। बंगाल की जनता ने जो सपना देखा है, प्रधानमंत्री मोदी उसे पूरा करेंगे।
आपको बता दें कि फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव परिणाम 24 मई को जारी किया गया था। इसमें बीजेपी देवांग्शु पांडा ने अपने विपक्षी माकपा के शंभु नाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। BJP का वोट शेयर 71.20% रहा है। कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मुल्ला के खाते में सिर्फ 10 हजार वोट आए। वहीं, टीएमसी के जहांगीर खान चौथे नंबर पर रहे।
22 जुलाई, 2024 के इस वीडियो में अभिषेक संसद में चिल्ला रहे थे कि उन्होंने डायमंड हार्बर 7 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीता है! 24 मई को जारी परिणाम में BJP ने फाल्टा विधानसभा सीट जीत ली, जो उन्हीं के अपने निर्वाचन क्षेत्र में आती है और वह भी 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से! सबसे मज़ेदार बात - उनके करीबी सहयोगी पुष्पा को सिर्फ 7,000 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे!
भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि भाईपो हमेशा अपने डायमंड हार्बर मॉडल का बखान करते थे, लेकिन इस चुनाव ने उनके सभी दावों और शेखी को झूठा साबित कर दिया है। इस चुनाव ने लोकतंत्र को बहाल किया है। फाल्टा की जनता ने हर उस भाजपा कार्यकर्ता को अपना जनादेश दिया है जिसने पार्टी में रहकर अपना पसीना और खून बहाया है। जनता ने यह विश्वास जताया है कि केवल भाजपा ही बंगाल का परिवर्तन कर सकती है और राज्य की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।