
राहुल गांधी (फोटो-ANI)
Petrol Diesel Price Hike: भारत में बीते महीने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद केंद्र सरकार ने आम जनता पर महंगाई का बम फोड़ दिया है। सरकार ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए है। बीते 11 दिनें में चौथी बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान पेट्रोल 7.40 रुपये और डीजल 7.52 रुपये महंगा हुआ है।
तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता से लेकर विपक्ष में काफी नाराजगी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर लिखा, 'महंगाई वाले मोदी ने फिर वार किया। वे पेट्रोल-डीज़ल के दाम किश्तों में बढ़ाते हैं-ताकि आपकी जेब से चुपचाप पैसे निकाले जाते रहें। मैं महीनों से आने वाले आर्थिक तूफान के बारे में चेतावनी दे रहा था। लेकिन पीएम मोदी, हमेशा की तरह, उस समय चुनावों में बिजी थे और जैसे ही चुनाव खत्म हुए, पेट्रोल-डीजल पर 8 की बढ़ोतरी कर दी गई। और यह बढ़ोतरी होती ही रहेगी। महंगाई वाले मोदी का बस यही काम है-चुनाव के दौरान वादे, और बाकी समय जनता की जेब पर हमला।
तेल कंपनियों ने 25 मई को पेट्रोल में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 प्रति लीटर बढ़ा दिया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये में मिल रहा है। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल पर 3-3 रुपये बढ़े थे। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90-90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। फिर 23 मई को पेट्रोल में 87 पैसे बढ़े थे जबकि डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था।
जनपथ फ्यूलिंग स्टेशन पर एक ग्राहक ने कहा कि पिछले 4-5 दिनों से पेट्रोल की कीमतें हर दिन बढ़ रही हैं। मेरी रोज की कमाई 600-700 रुपये है, फिर भी मुझे पेट्रोल के लिए इतना ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह ईंधन के लिए उचित कीमतें तय करे और अपने फायदे के लिए आम आदमी को परेशान न करे।
Updated on:
25 May 2026 01:32 pm
Published on:
25 May 2026 01:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
