राष्ट्रीय

नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा जीती तो दोहराया जाएगा पांच दशक पुराना इतिहास

Nandigram By-election 2026: नंदीग्राम के मुक़ाबले से ममता बनर्जी इस बार बाहर हो गई हैं। कांग्रेस पहले ही अपना आधार खो चुकी है। ऐसे में नंदीग्राम उपचुनाव का नतीजा या तो पुराना इतिहास दोहराएगा या नया लिखेगा।
3 min read
Sep 19, 2026
nandigram by election bjp versus congress, Mamta out from Nandigram race in byelection 2026
Nandigram By-election 2026: नंदीग्राम से लगातार तीन बार बीजेपी के सुवेन्दु अधिकारी विधायक रहे हैं। उनके सीट छोड़ने के चलते यहां इस साल दूसरी बार चुनाव हो रहा है। (फोटो थीम: पत्रिका.कॉम, डिजाइन: एआई)

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में होने जा रहा विधान सभा उपचुनाव देश भर में चर्चित हो गया है। अगर उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई तो उसकी लगातार चौथी चुनावी जीत होगी। इस सीट पर ऐसा अब तक एक ही पार्टी कर पाई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)। 1967 से 1972 के बीच हुए चार चुनावों में लगातार उसके उम्मीदवार यहां से जीते थे। भाजपा की जीत हुई तो एक बार फिर यह इतिहास दोहराया जाएगा, हालांकि भाजपा की जीत इस मायने में भाकपा से अलग होगी कि उसने पांच साल में हुए चार चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के दस साल इस सीट पर काबिज रहने के बाद चौथा चुनाव हो रहा है।

नंदीग्राम ऐसा क्षेत्र है, जहां 60 में से 27 साल भाकपा का कब्जा रहा और इसी क्षेत्र ने ममता बनर्जी को सत्ता तक पहुंचाने का दरवाजा खोला था और उन्हें सत्ता से बाहर करने का रास्ता भी यहीं से खुला। इस उपचुनाव में हालत यह है कि इस सीट पर ममता बनर्जी का कोई उम्मीदवार नहीं है। उन्होंने जिस संचिता प्रधान को उम्मीदवार बनाया था, वह बीच चुनाव मैदान छोड़ गईं। अब ममता कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं।

नंदीग्राम में कांग्रेस अपनी संभावनाएं सालों पहले खत्म कर चुकी है। जैसे पूरे बंगाल में कर चुकी है। नंदीग्राम में 1967 से कांग्रेस का उम्मीदवार केवल एक बार (1996) जीता है। उस जीत को भी 30 साल बीत चुके हैं। 2016 से वहां से भाजपा जीतती आ रही है। इस उपचुनाव में भी उसी का पलड़ा भारी दिख रहा है।

नंदीग्राम की जनता जिसे भी जिताती है उसे दिल खोल कर वोट देती है। विजेता उम्मीदवार को 1977 में सबसे कम वोट मिले थे। फिर भी वह आंकड़ा 46.60 प्रतिशत था। 2011 में तृणमूल कांग्रेस की फिरोजा बीबी 60 फीसदी से ज्यादा वोट पाकर जीती थीं। 2016 में शुवेन्दु अधिकारी ने 67.20 फीसदी वोट हासिल कर उनका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हालांकि, इसके बाद के दो चुनावों में उन्हें इतने वोट नहीं मिले, लेकिन सीट पर उनकी पकड़ कायम रही।

चुनाव वर्ष (Election Year)विजेता (Winner)पार्टी (Party)विजेता का वोट शेयर (%) (Vote Share in %)
1967भूपाल चंद्र पांडाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1969भूपाल चंद्र पांडाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1971भूपाल चंद्र पांडाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1972भूपाल चंद्र पांडाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
1977प्रबीर चंद्र जनाजनता पार्टी (Janata Party)46.60%
1982भूपाल चंद्र पांडाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)54.30%
1987शक्ति बलभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)52.60%
1991शक्ति बलभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)47.90%
1996देबी शंकर पांडाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)49.20%
2001शेख मोहम्मद इलियासभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)51.50%
2006शेख मोहम्मद इलियासभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)48.70%
2009 (उपचुनाव)फिरोजा बीबीतृणमूल कांग्रेस (TMC)58.28%
2011फिरोजा बीबीतृणमूल कांग्रेस (TMC)61.21%
2016शुभेंदु अधिकारीतृणमूल कांग्रेस (TMC)67.20%
2021शुभेंदु अधिकारीभारतीय जनता पार्टी (BJP)48.49%
2026शुभेंदु अधिकारीभारतीय जनता पार्टी (BJP)50.37%

इस उपचुनाव ने ममता बनर्जी की राजनीति में एक बड़ा बदलाव ला दिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा की है। ममता बनर्जी को राजनीतिक पहचान कांग्रेस से ही मिली और कांग्रेस से अलग होकर उन्होंने अपना अलग मुकाम हासिल किया। अब जब वह अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं तो एक तरह से उन्हें कांग्रेस के शरण में ही आना पड़ा है। (ममता के कांग्रेस से बगावत की पूरी कहानी यहां पढ़ सकते हैं।)

ममता के उठने और गिरने की कहानी, चुनावी नतीजों की जुबानी

ममता ने पश्चिम बंगाल में वामपंथी किला ढहा कर नया मुकाम हासिल किया था। उन्हें इस मुकाम से नीचे उन्हीं के पुराने सिपहसालार ने गिराया। यह कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है (यहां पढ़ें)

चुनाव वर्षपहला दल (सीटें)दूसरा दल (सीटें)तीसरा दल (सीटें)चौथा दल (सीटें)अन्यकुल सीटें
1952🔵 INC (150)🔴 CPI (28)🟠 KMPP (15)🟤 AIFB (11)34238
1957🔵 INC (152)🔴 CPI (46)💗 PSP (21)🔵 AIFB (8)25252
1962🔵 INC (157)🔴 CPI (50)🟤 AIFB (13)🔵 RSP (9)23252
1967🔵 INC (127)🔴 CPI(M) (43)🔵 BC (34)🔴 CPI (16)60280
1969🔴 CPI(M) (80)🔵 INC (55)🔵 BC (33)🔴 CPI (30)82280
1971🔴 CPI(M) (113)🟢 INC(R) (105)🔴 CPI (13)🔵 SUCI (7)56280
1972🟢 INC(R) (216)🔴 CPI (35)🔴 CPI(M) (14)🔵 RSP (3)26280
1977🔴 CPI(M) (178)🔵 JP (29)🔵 AIFB (25)🟢 INC(R) (20)42294
1982🔴 CPI(M) (174)🟢 INC(I) (49)🔵 AIFB (28)🔵 RSP (19)24294
1987🔴 CPI(M) (187)🟢 INC(I) (40)🔵 AIFB (26)🔵 RSP (18)23294
1991🔴 CPI(M) (182)🔵 INC (43)🔵 AIFB (29)🔵 RSP (18)22294
1996🔴 CPI(M) (153)🔵 INC (82)🔵 AIFB (21)🔵 RSP (18)20294
2001🔴 CPI(M) (143)🟢 AITC (60)🟢 INC (26)🟤 AIFB (25)40294
2006🔴 CPI(M) (176)🟢 AITC (30)🔵 AIFB (23)🔵 INC (21)44294
2011🟢 AITC (184)🔵 INC (42)🔴 CPI(M) (40)🟤 AIFB (11)17294
2016🔵 AITC (211)🔵 INC (44)🔴 CPI(M) (26)🟠 BJP (3)10294
2021🟢 AITC (215)🟠 BJP (77)🔵 ISF (1)🟢 GJM (1)0294
2026🟠 BJP (207)🟢 AITC (80)🔵 INC (2)🔵 AJUP (2)🔴 CPI(M) (1)293