राष्ट्रीय

By-Election: राजस्थान-पंजाब समेत 7 प्रदेशों में उपचुनाव का ऐलान, जानें मतदान की तारीख

By-election Dates Announced: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ 7 अन्य प्रदेशों में होने वाले ​उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। सभी सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को परिणाम जारी किया जाएगा।
2 min read
Oct 06, 2025
Election Commission
भारतीय चुनाव आयोग (Photo-IANS)

By-Election Dates Announced: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव को ऐलान कर दिया है। इस बार बिहार चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में होंगे। चुनाव आयोग ने बिहार के अलावा 7 प्रदेशाों में उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। सभी सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंग और 14 नवंबर को मतों की गिनती होगी।

जम्मू कश्मीर की दो सीटों पर उपचुनाव

जम्मू-कश्मीर में दो सीटें बडगाम और नगरोटा में उपचुनाव होंगे। ये दोनों सीटें बीते वर्ष से खाली है। बडगाम उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे के कारण खाली हुई, वहीं, नगरोटा देवेंद्र राणा के निधन से खोल है। नगरोटा सीट पर बीजेपी तथा नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के अलावा राजस्थान की अंता विधानसभा, पंजाब की तरनतरण और झारखंड की घाटशिला सीटों पर भी उपचुनाव होने जा रहे है। तेलंगाना की जयंती हिल्स, मिजोरम की दम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा में भी चुनाव है।

छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की 8 सीटों पर उपचुनाव

— जम्मू और कश्मीर के बडगाम (Budgam) और नागरोटा (Nagrota) सीटों पर उपचुनाव हो रहे है। बडगाम उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और नागरोटा देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद खाली चल रही है।

— राजस्थान के अंत (Anta) विधानसभा क्षेत्र में कंवरलाल के अयोग्य घोषित होने के कारण उपचुनाव हो रहा है।

— झारखंड के घाटसिला (Ghatsila) मौलिक अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में रामदास सोरेन के निधन के कारण उपचुनाव करवाया जा रहा है।

— तेलंगाना के जुबली हिल्स (Jubilee Hills) में मगंती गोपिनाथ की मौत के बाद खाली पड़ी थी।

— पंजाब के टर्न टारन (Tarn Taran) में डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है।

— मिजोरम के डांपा (Dampa) अनुसूचित जनजाति क्षेत्र में ललरिंटलुआंगा सैलो की मौत के बाद यह खाली पड़ी थी।

— ओडिशा के नुआपाड़ा (Nuapada) में राजेंद्र ढोलाकिया की मौत के बाद उपचुनाव हो रहा है।

बिहार में 14 लाख फर्स्ट टाइम वोटर करेंगे मतदान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार के बताया कि बिहार में इस बार 90,712 पोलिंग बूथ होंगे। शहरी क्षेत्रों में 13,911 और ग्रामीण क्षेत्रों में 76,801 बूथ होंगे। 1,044 पोलिंग बूथों की जिम्मेदारी महिलाओं के पास होगी। बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।

Updated on:
06 Oct 2025 05:36 pm
Published on:
06 Oct 2025 05:31 pm
Also Read
View All
Dharmendra Pradhan Quit Twice: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र

‘यूरोप को भारत से सीखना चाहिए’: 386 रुपए में दिल्ली-जयपुर का सफर कर गदगद हुआ ब्रिटिश टूरिस्ट, बोला-‘पैसा वसूल’

UP Election: यूपी चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी का दांव, अखिलेश यादव से बोले- अभी साथ आओ, बाद में मत पछताना

CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल का दावा, ‘छात्र साजिश का हुए शिकार’