CAT Result 2025: आईआईएम कोझिकोड का CAT 2025 परिणाम घोषित हो गया है। CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 25 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
CAT Result 2025 OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कोझिकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 का रिजल्ट मंगलवार, 24 दिसंबर 2025 को घोषित कर दिया। इस साल 12 कैंडिडेट्स ने परफेक्ट 100 प्रतिशत पर्सेंटाइल हासिल किया है। इन टॉपर्स में नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के कैंडिडेट्स की संख्या ज्यादा होना एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो CAT में बढ़ती विविधता को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें
100 प्रतिशत पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 12 कैंडिडेट्स में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो इनमें केवल 3 इंजीनियरिंग और 9 नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं।
राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 3 टॉपर्स दिल्ली से हैं। हरियाणा और गुजरात से 2-2, जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा से 1-1 कैंडिडेट शामिल हैं। इसके अलावा, 26 कैंडिडेट्स ने 99.99 पर्सेंटाइल और इतने ही कैंडिडेट्स ने 99.98 पर्सेंटाइल हासिल किया है।
99.99 पर्सेंटाइल हासिल करने वालों में हरियाणा से सबसे ज्यादा 5 कैंडिडेट्स हैं। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से 4-4, राजस्थान से 3, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 2-2, जबकि तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली और छत्तीसगढ़ से 1-1 कैंडिडेट शामिल हैं। इस ग्रुप में 22 पुरुष और 4 महिलाएं हैं, जिनमें 12 इंजीनियरिंग और 14 नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं।
99.98 पर्सेंटाइल वाले 26 कैंडिडेट्स में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 7 हैं। दिल्ली से 4, पश्चिम बंगाल से 3, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और हरियाणा से 2-2, जबकि राजस्थान, चंडीगढ़, कर्नाटक और ओडिशा से 1-1 कैंडिडेट शामिल हैं। इस ग्रुप में 21 पुरुष और 5 महिलाएं हैं, जिनमें 8 इंजीनियरिंग और 18 नॉन-इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं।
CAT 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन स्लॉट्स में आयोजित की गई थी। कुल 2.95 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 2.58 लाख ने परीक्षा दी। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में 97,000 महिलाएं, 1.61 लाख पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर शामिल थे। पात्र रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में 1.10 लाख महिलाएं, 1.85 लाख पुरुष और 9 ट्रांसजेंडर थे। परीक्षा में VARC सेक्शन में 24 प्रश्न, जबकि DILR और QA सेक्शन में 22-22 प्रश्न पूछे गए थे।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। होमपेज पर ‘CAT 2025 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सेव किया जा सकता है। कई कैंडिडेट्स को SMS के जरिए भी रिजल्ट की सूचना भेजी गई है।
22 IIM सहित कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थान CAT 2025 स्कोर के आधार पर MBA एडमिशन देंगे। IIM जल्द ही शॉर्टलिस्ट जारी करेंगे, जिसके बाद WAT, GD और PI राउंड आयोजित किए जाएंगे। टॉप IIMs में एडमिशन के लिए आमतौर पर 97 पर्सेंटाइल या उससे अधिक की जरूरत होती है। IIM कोझिकोड के निदेशक ने परीक्षा प्रक्रिया को सफल बताया है।