
Census 2027: हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है जो 15 जुलाई तक चलेगा। इस चरण में हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस का कार्य किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी और गणनाकर्मी HLO मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी जुटाएंगे। जो लोग ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन नहीं कर पाए हैं उनके घर-घर जाकर डेटा एकत्र किया जाएगा।
जनगणना के दौरान आवास, परिवार की संरचना, बिजली, पानी, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि गणनाकर्मियों की पहचान उनके आईडी कार्ड पर मौजूद QR कोड स्कैन कर सत्यापित की जा सकती है और जनगणना के दौरान किसी भी तरह की बैंक डिटेल, OTP या वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी।
खबर अपडेट की जा रही है…