देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानि 40 प्रतिशत ने मुख्यमंत्रियों पर आपधारिक मामले दर्ज है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज है।
India Richest Chief Minister: क्या आप जानते है कि देश का सबसे ज्यादा दौलत वाला मुख्यमंत्री कौन हैं? सबसे ज्यादा केस किस सीएम पर हैं? सबसे ज्यादा कर्जदार सीएम कौन हैं? इन सबको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। यह रिपोर्ट ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक देश का सबसे अमीर सीएम चंद्रबाबू नायडू हैं। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख है। उनके पास 931 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
इस सूची में दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं। अरुणाचल सीएम के पास 332 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति हैं। वहीं तीसरे नंबर पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का नाम आता हैं। सिद्धारमैया के पास 51 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति हैं। बनर्जी के पास महज 15.38 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास किसी भी प्रकार की कोई अचल संपत्ति नहीं है। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के पास 55.2 लाख रुपये की संपत्ति हैं। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1.54 करोड़ की संपत्ति हैं।
ADR की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम की औसत संपत्ति 54.42 करोड़ रुपये है। इन मुख्यमंत्रियों में से दो सीएम अरबपति हैं।
देश के सबसे कर्जदार अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू हैं। खांडू पर 180 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी हैं। बता दें कि 27 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है।
बता दें कि 30 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में महज दो महिलाएं है- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। यदि शिक्षा की बात की जाए तो 9 स्नातक, 6 प्रोफेशन ग्रेजुएट, 9 पोस्ट ग्रेजुएट, 2 डॉक्टरेट, 1 डिप्लोमा होल्डर, 3 बाहरवीं पास हैं।
देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानि 40 प्रतिशत ने मुख्यमंत्रियों पर आपधारिक मामले दर्ज है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज है। इसके बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के खिलाफ 47 मामले दर्ज हैं।