राष्ट्रीय

CJP Protest: वीकेंड प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम कड़े, जंजीरों से बांध कर अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए गए

Jantar Mantar Protest: वीकेंड पर दिल्ली में होने जा रहे CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। जंतर मंतर समेत कई संवेदनशील इलाकों में जंजीरों से बंधे अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए गए हैं, निगरानी बढ़ाई गई है और फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
less than 1 minute read
Security tightened in Delhi
दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई (फोटो- एएनआई)

Delhi Protest: राजधानी दिल्ली में वीकेंड के दौरान बड़े प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पिछले कुछ दिनों से चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे और किसी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या न हो, इसके लिए जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए गए हैं। इन बैरिकेड्स को जंजीरों से बांधकर मजबूत किया गया है ताकि उन्हें आसानी से हटाया या तोड़ा न जा सके।

खबर अपडेट की जा रही है।

Updated on:
25 Jul 2026 11:59 am
Published on:
25 Jul 2026 11:59 am