राष्ट्रीय

शुभेन्दु CM बनते ही बंगाल को रेलवे की तीन बड़ी सौगात! अश्विनी वैष्णव ने लगाई मुहर

West Bengal Railway Development: रेल मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए तीन नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

2 min read
West Bengal CM Suvendu Adhikari

West Bengal New Railway Projects Update: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा सरकार गठित किए जाने के कुछ दिनों बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सरकार को कई रेलवे परियोजनाओं की मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट में एक नई कोलकाता-जयपुर ट्रेन सेवा, शालीमार और अयोध्या के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए एक सर्वेक्षण और न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर दोहरीकरण का काम शामिल है।

ये भी पढ़ें

अग्निवीर और नियमित सैनिकों को एक समान नहीं मिलेगी पेंशन, केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में बताई वजह

पश्चिम बंगाल को रेलवे की तीन बड़ी सौगात

रेल मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के लिए तीन नई रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है। रेल मंत्रालय की ओर से मंजूर की गई परियोजनाओं में नई रेल लाइन, सर्वे और रेल कनेक्टिविटी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

पहली परियोजना 107 किमी लंबी

पहली परियोजना के तहत शालबनी-आद्रा तीसरी रेल लाइन, जो करीब 107 किलोमीटर लंबी है, के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को मंजूरी दी गई है। यह परियोजना क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
दूसरे पत्र में बताया गया है कि रेल मंत्रालय ने कोलकाता (संतरागाछी) से जयपुर (खातीपुरा) के बीच नई ट्रेन संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस वाया खड़गपुर के परिचालन को मंजूरी दी है।

नई रेल लाइन

तीसरी परियोजना के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी जंक्शन के बीच लगभग 7.15 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन (दोहरीकरण) के सर्वे कार्य को मंजूरी दी गई है। इससे उत्तर बंगाल क्षेत्र में रेल यातायात और कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय की इन घोषणाओं को पश्चिम बंगाल के बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बंगाल में पहली बार बनी बीजेपी की सरकार

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है और शुभेन्दु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया है। माना जा रहा है कि केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने से बंगाल में विकास की गति बढ़ेगी और आने वाले दिनों में विभिन्न परियोजनाएं देखने को भी मिलेंगी।

ये भी पढ़ें

नंदीग्राम से चुनाव, फिर बंगाल का वित्त मंत्रालय, जानें कौन है संजिव सान्याल जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती है BJP
Updated on:
15 May 2026 04:44 pm
Published on:
15 May 2026 04:39 pm
Also Read
View All