राष्ट्रीय

‘फलता चुनाव से हटने वाले जहांगीर खान से भी बदतर होगी हालत’, अभिषेक बनर्जी को लेकर CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

West Bengal Assembly: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। कहा- फलता से भागने वाले जहांगीर खान से भी बदतर हालत होगी अभिषेक की।
2 min read
Jul 22, 2026
cm Suvendu Adhikari
सीएम शुभेन्दु अधिकारी (इमेज सोर्स: ANI)

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने अभिषेक को लेकर खुलकर कह दिया है कि फलता चुनाव से भागने वाले 'पुष्पा' जहांगीर खान से भी बदतर हालत आपकी होगी।

इसके अलावा, ममता को लेकर सीएम शुभेंदु ने कहा- तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू धर्म का 'अपमान' करना कट्टरपंथियों से भी बुरा है। वहीं, उन्होंने ममता का नाम लिए बिना यह तक कह दिया कि आपके जीते-जी साबित कर दूंगा कि आप चोर हैं।

'भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए थे'

विधानसभा सत्र को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा- हम बंगाल में शरणार्थियों का स्वागत करेंगे लेकिन घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे। उन्होंने कहा- मैं जन-शिकायतों को लेकर टीएमसी नेताओं पर अंडे फेंकने के खिलाफ हूं, लेकिन ममता के शासनकाल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पत्थर फेंके गए थे।

भर्ती को लेकर बंगाल सीएम का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते हुए कहा- टीएमसी सरकार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए पुलिस का राजनीतिकरण किया, लेकिन हम ऐसी कोशिशों के खिलाफ हैं।

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- 26,000 पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी, इनमें से 16,000 को दुर्गा पूजा से पहले नियुक्त किया जाएगा।

हंगामे के बाद टीएमसी विधायक सस्पेंड

बंगाल विधानसभा में बुधवार को भारी हंगामा हुआष। जिसको लेकर टीएमसी विधायक कुणाल घोष को आज के लिए सदन से सस्पेंड कर दिया गया है।

कुणाल घोष ने बागी टीएमसी चीफ व्हिप अखरुज्जामान को तब टोका-टाकी की थी, जब वे होम और हिल अफेयर्स बजट पर बोल रहे थे।

जबरदस्ती सदन से बाहर ले गए मार्शल

स्पीकर के आदेश के बाद, कुणाल घोष को मार्शल जबरदस्ती सदन से बाहर ले गए। मंत्री तापस रॉय ने स्पीकर से कुणाल घोष को इस सत्र के लिए सस्पेंड करने का प्रस्ताव रखा।

इस पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा- ऐसा व्यवहार मंजूर नहीं है। सदन में विपक्ष की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। अखरुज्जामान एक सीनियर विधायक हैं और उनके पिता भी लंबे समय तक विधायक रहे हैं।

कुणाल घोष को सदन से बाहर किए जाने को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। बाद भी कुणाल घोष ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके साथ सदन में गलत हुआ है।

Updated on:
22 Jul 2026 05:16 pm
Published on:
22 Jul 2026 05:04 pm