राष्ट्रीय

Coal Scam: ममता के मंत्री मलय घटक ED के सामने नहीं हुए पेश, जानिए क्या बताई वजह

Coal Scam पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले की जांच सीबीआई और ईडी दोनों एजेंसियां कर रही हैं, ED ने मलय घटक को दिल्ली तलब किया, लेकिन उन्होंने आने में असमर्थता जताई

2 min read
Sep 14, 2021
TMC Leader Malay Ghatak with CM Mamata Banerjee

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) के कथित कोयला घोटाले ( Coal Scam ) की जांच कर रही ईडी ( ED ) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के कानून मंत्री मलय घटक (Law Minister Moloy Ghatak) को मंगलवार को दिल्ली दफ्तर तलप किया था। लेकिन मलय घटक ईडी के ऑफिस में हाजिर नहीं हुए।

टीएमसी नेता ने कहा कि वे ईडी पूछताछ करना चाहती है तो कोलकाता आकर करे या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिं के जरिए वे उपलब्ध हो सकते हैं। इससे पहले ईडी ने इस मामले में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और महासचिव अभिषेक बनर्जी से पूछताछ की थी।

ममता सरकार में कानून मंत्री मलय घटक ने ईडी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके लिए इतने कम समय में यात्रा करना संभव नहीं है। हालांकि, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने या कोलकाता में जांच कराने का अनुरोध किया।

दरअसल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी कोयला घोटाले में पूछताछ के लिए 6 सितंबर को नई दिल्ली मे ईडी के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उनसे 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी।

अभिषेक बनर्जी ने इस जांच को राजनीति से प्रेरित बताया था। यही नहीं उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके कभी बंगाल की सत्ता में नहीं आ पाएंगे। इसके बाद ईडी ने अभिषेक बनर्जी से दोबारा पूछताछ के लिए 21 सितंबर को हाजिर होने का नया समन भेजा है।

दो एजेंसियां कर रही कोयला तस्करी की जांच
पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी मामले की जांच दो एजेंसियां कर रही हैं। एक सीबीआई और दूसरी ईडी। बता दें कि बंगाल के पश्चिमी हिस्सों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कई खदानें चलाती है। इस मामले में आरोप है कि एक रैकेट के दौरान कई वर्षों से अवैध रूप से खनन किए गए कोयले को काला बाजार में बेचा गया।

प्रमुख आरोपी कोयला तस्कर लाला है। इसे अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। केंद्रीय एजेंसियां बिनय मिश्रा की तलाश कर रही है। हालांकि ये खबरें भी सामने आई हैं कि मिश्रा देश छोड़कर जा चुका है।
केंद्रीय एजेंसियां इस मामले में अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुई थी।

Published on:
14 Sept 2021 01:41 pm
Also Read
View All
LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका, 993 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; जानें आपके शहर के ताजा रेट

Exit Poll के बाद बैलेट बॉक्स खोले जाने के आरोपों पर बवाल, जानें आधी रात स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची CM ममता ने क्या कहा?

सावधान! भारत में 7 साल में 3 गुना बढ़े दिल के मरीज, महिलाओं को अधिक खतरा, युवा भी सेफ नहीं, NSO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Weather Update: आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत, कहीं तेज बारिश तो कहीं लू ने बढ़ाई तपिश, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई सच्चाई