बता दें कि आठ सितंबर की सुबह अर्जुन के घर पर तीन पेट्रोल बम फेंके गए थे। दो उनके घर के दरवाजे पर फेंके गए थे, जबकि तीसरा बम उस जगह पर फेंका गया था, जहां उनकी सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ जवानों की तैनाती रहती है। हालांकि घटना के वक्त बैरकपुर के सांसद घर पर नहीं थे।