राष्ट्रीय

Mumbai Crime: मेकअप आर्टिस्ट के घर मिला कोकीन का बड़ा जखीरा, 21.13 करोड़ रुपए की नशीली खेप जब्त, 2 गिरफ्तार

Mumbai Drug Case: मुंबई में पुलिस ने मेकअप आर्टिस्ट के घर से कोकीन का बड़ा जखीरा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त कोकीन की कुल कीमत 21.13 करोड़ रुपए बताई गई है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 8:09 PM IST
Mumbai Drug Case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

Maharashtra Drug Racket: मुंबई में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मेकअप आर्टिस्ट के घर से कोकीन का बड़ा जखीरा बरामद किया है। मालाड के मढ़ गांव स्थित उसके घर में छिपाकर रखी गई कोकीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से कुल 21.13 करोड़ रुपए कीमत का कोकीन जब्त किया गया है।

बांगूरनगर पुलिस की कार्रवाई

मुंबई के गोरेगांव इलाके में बांगूरनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी फूलचंद ईश्वरदयाल कश्यप (31) को लिंक रोड पर शिवम सोसायटी के पास संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम कोकीन और एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो मालाड के मढ़ गांव स्थित उसके घर की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। घर में छिपाकर रखी गई 672 ग्राम कोकीन बरामद हुई।

पुलिस हिरासत में भेजा

पुलिस के अनुसार जब्त की गई कोकीन की कीमत करीब 3.36 करोड़ रुपए है। मोबाइल फोन और अन्य सामान सहित कुल 3 करोड़ 38 लाख 98 हजार 500 रुपए का सामान जब्त किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी जल्दी पैसा कमाने के लिए कोकीन बेचने का काम कर रहा था। फूलचंद मेकअप आर्टिस्ट है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बोरीवली की अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे जांच के दौरान पुलिस को मुजाहिद अली की भूमिका का पता चला।

अन्य लोगों की भी तलाश जारी

इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से कुल 21.13 करोड़ रुपए कीमत की कोकीन जब्त की गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को कोकीन की सप्लाई कहां से मिल रही थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। बांगूरनगर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

Updated on:
12 Nov 2026, 8:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तमिलनाडु में मतदाता सूची का प्रारूप हुआ जारी, SSR प्रक्रिया के बाद चेन्नई में बढ़ी मतदाताओं की संख्या

दिल्ली की जहरीली हवा बन रही बच्चों के लिए जिंदगीभर का खतरा, जानिए बड़ो से ज्यादा बच्चों पर कैसे पड़ता है इसका दुष्प्रभाव

प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप, यमुना में मरी मछलियां डालने के मामले में FIR के निर्देश

Punjab AAP Candidates: मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से लेकर कुलवंत सिंह तक…जानें आप की दूसरी लिस्ट में किन विधायकों के कटे टिकट

Kabra Elephant: कबरा कान हाथी ने एक और महिला को मार डाला, दूसरी का कुचल दिया पैर, 18 लोगों की पहले ही ले चुका है जान