Congress 5th list of candidates: कांग्रेस ने पांचवी सूची भी जारी कर दी है। इसके साथ ही 86 प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। माना जा रहा है चार की सूची भी जल्द जारी हो जाएगी।
Congress 5th list of candidates: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने नामांकन के आखिरी बचे 12 घंटे से पहले 45 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। आधी रात को 40 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। कुछ घंटे पहले ही पांच प्रत्याशियों की सूची और भी जारी कर दी गई है। इसमें अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना से सतवीर डबलीन, रानियां से सर्वमित्र कंबोज और तीगांव विधानसभा से रोहित नागर को टिकट दिया गया है।
अब तक सिर्फ भाजपा ने चुनाव में अपने 90 प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस ने पांचवी सूची के साथ अब तक 86 प्रत्याशी और आप ने पांचवी सूची के साथ कुल 70 प्रत्याशी मैदान में उतार हैं। हरियाणा में नामांकन की आखिरी तिथि 12 सितंबर है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुछ घंटों में आप और कांग्रेस सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार देगी।