राष्ट्रीय

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने वंदे मातरम् अपमान बिल पर मोदी सरकार का घेरा, कहा- ‘लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है’

Monsoon Session Congress-BJP: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने वंदे मातरम् बिल को ध्यान भटकाने की कोशिश बताया। एनईईटी, राम मंदिर दान चोरी और वांगचुक आंदोलन पर भी दिया बड़ा बयान, जानें पूरी बात।
2 min read
Jul 20, 2026
Pawan Khera on Operation Sindoor martyrs controversy.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Photo- ANI)

Congress MP Pawan Khera Vande Mataram Bill: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने वंदे मातरम् अपमान बिल को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। खेड़ा ने कहा कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए-नए बिल ला रही है, यह कोई सर्कस नहीं है। यह पूरा मामला असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की एक चाल है।

बिल को बताया ध्यान भटकाने की कोशिश

मीडिया एजेंसी ANI संग बातचीत के दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि यह सरकार और पार्टी को अब सब जानते हैं। ये लोग हमेशा जनता को भटकाने का काम करते हैं। यह कोई सर्कस नहीं है जो लोगों को उलझाए रखने के लिए बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों को गंभीरता से नहीं लेती, बस दिखावे के लिए ऐसे बिल लाती है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में आस्था के नाम पर जो खेल हो रहा है, वह बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का कोई अपमान नहीं करता है।

NEET मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस

खेड़ा ने साफ कर दिया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी एनईईटी पेपर लीक के मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना था कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के भीतर और देश की सड़कों पर, दोनों जगह अपनी मांगें उठाते रहेंगे और सरकार को छात्रों के प्रति संवेदनशील बनने के लिए मजबूर करेंगे।

वांगचुक के आंदोलन पर भी बोले खेड़ा

कॉकरोच जनता पार्टी और सोनम वांगचुक के प्रदर्शन पर बात करते हुए खेड़ा ने कहा कि मूल मांग तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही थी। उन्होंने कहा कि वांगचुक ने तीन मांगें रखी हैं, इसमें कुछ नई बातें भी हो सकती हैं जो उन्होंने अभी नहीं देखी। साथ ही उन्होंने बताया कि देहरादून में हुए कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद दस हजार से ज्यादा छात्र पहुंचे थे, जो यह दिखाता है कि छात्रों की आवाज अभी थमी नहीं है।

राम मंदिर दान मामले पर हिंदू समाज में गुस्सा

अयोध्या राम मंदिर में दान की चोरी वाले मामले पर खेड़ा ने कहा कि इस घटना ने लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है। उनका कहना था कि लोग खुद को बीजेपी, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से धोखा खाया हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस गुस्से और नाराजगी को और बड़ी आवाज देगी।

सर्वदलीय बैठक से वॉकआउट पर भी निशाना

रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष के वॉकआउट पर बोलते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार तृणमूल कांग्रेस के एक बागी नेता को बैठक में बुलाकर लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर कर रही है। उनके मुताबिक यह लोकतंत्र का पूरी तरह हाईजैक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिस तरह पार्टियां तोड़ रही है, सांसदों को खरीद रही है और धमका रही है, ऐसा देश के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। इसलिए इसका मिलकर विरोध करना जरूरी है।

Updated on:
20 Jul 2026 12:18 pm
Published on:
20 Jul 2026 11:49 am