राष्ट्रीय

चुनाव परिणाम के दो हफ्ते बाद भी असम में कांग्रेस नहीं खोज पाई विपक्ष का नेता, पार्टी सांसद ने बताई वजह

Congress: कांग्रेस नेता रकिबुल हुसैन ने असम विधानसभा में विपक्षी नेता और अन्य पदों पर जल्द फैसला करने का संकेत दिया है। उन्होंने महंगाई, बढ़ती ईंधन और रसोई गैस की कीमतों को लेकर चिंता जताई और सरकार से आम लोगों को राहत देने की अपील भी की।

2 min read
राहुल गांधी(फोटो-ANI)

Assam Congress: असम में चुनाव परिणाम आए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। हिमंता बिस्वा सरमा में दूसरी बार सीएम पद की शपथ ले ली। लेकिन अभी तक कांग्रेस सदन में विपक्ष का नेता का चयन नहीं कर पाई है। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धुब्री से सांसद रकिबुल हुसैन ने गुरुवार को कहा कि असम विधानसभा में विपक्षी नेता और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में पार्टी विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के नेता भी शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

‘दुनिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है, जबकि राहुल गांधी की सोच ही नकारात्मक है’, पीयूष गोयल ने पीएम को बताया बड़े विजन वाला नेता

रकिबुल हुसैन ने क्या कहा?


मीडिया से बात करते हुए रकिबुल हुसैन ने कहा कि हमारी पार्टी में फैसले लोकतांत्रिक तरीके से लिए जाते हैं। विपक्षी नेता, डिप्टी नेता, चीफ व्हिप और अन्य पदों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ होता है। AICC के पर्यवेक्षक हर विधायक की राय लेते हैं और इसके बाद ही अंतिम फैसला होता है। रकिबुल हुसैन ने कांग्रेस में किसी तरह के अंदरूनी मतभेद की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्षी नेता के चयन में देरी सिर्फ प्रक्रिया का हिस्सा है।

बीजेपी सरकार पर साधा निशाना


बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि हाल के समय में जरूरी वस्तुओं, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे आम जनता की जेब पर असर पड़ा है। उन्होंने आगे जोड़ा कि तेल, दाल, चावल और खाने का तेल महंगा हो गया है। इससे लोगों की खरीदारी की शक्ति घट रही है। छोटे व्यापारी, होटल और ढाबे भी इससे प्रभावित हैं। गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं और ग्राहक कम होने से व्यवसाय धीमा पड़ गया है।

हुसैन ने हाल ही में सरकार की ओर से आयी ‘बचत और कम इस्तेमाल’ की अपील पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले कहा गया था कि तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। अब जनता से इस्तेमाल घटाने को कहा जा रहा है। यह सवाल पैदा करता है। अंत में उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि महंगाई पर जल्द नियंत्रण रखें और आम लोगों को राहत दें। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर कदम उठाएगी।

ये भी पढ़ें

Cockroach Janata Party को लेकर आया नया अपडेट, दो लोगों ने पार्टी रजिस्ट्रेशन के लिए किया अप्लाई
Updated on:
21 May 2026 10:15 pm
Published on:
21 May 2026 10:11 pm
Also Read
View All
‘गाय काटने वालों को सरेआम फांसी पर लटका दो’ हुमायूं कबीर के कुर्बानी वाले बयान पर भड़के जगद्गुरु सतीशाचार्य

‘अदालत से न्याय की उम्मीद नहीं’ फेसबुक पर पोस्ट पिन करना केजरीवाल सहित आप के 3 नेताओं पर पड़ा भारी, हाई कोर्ट में अवमानना केस दर्ज!

India-Africa Summit: भारत में 28 मई को जुटने वाले थे कई देशों के नेता, जानिए अचानक क्यों रोकना पड़ा पूरा सम्मेलन

‘NEET Paper Leak नहीं हुआ’, NTA चीफ ने संसदीय कमेटी के सामने नहीं मानी लीक होने की बात

तमिलनाडु के सीएम विजय की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनाव में बच्चों के कथित इस्तेमाल को लेकर मिला हाई कोर्ट का नोटिस