राष्ट्रीय

Corona Update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 360 नए केस, 4 मरीजों की गई जान

दिल्ली कोरोना अपडेट: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 360 नए मामले दर्ग किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 4 मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 706 है।
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2022, 11:54 PM IST
Corona Update Delhi Report 360 Fresh covid cases today and 4 died
Corona Update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 360 नए केस, 4 मरीजों की गई जान

कोरोना अपडेट: राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 360 नए मामले दर्ग किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 4 मरीजों की मौत भी हुई है। अगर बात करें कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की तो यहां पिछले एक दिन में 706 लोगों ने कोरोना को मात दी है। राजधानी में अब कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.94 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं दिल्ली में फिलहाल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2,281 है।


होम आइसोलेशन में इतने मरीज:

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 38,136 कोरोना टेस्ट किए गए थे, जिनमें से सिर्फ 360 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में फिलहाल 1705 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 209 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।इन मरीजों में से भी 101 कोरोना मरीज आईसीयू में एडमिट हैं, जबकि 93 कोरोना मरीज ऐसे हैं जो कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। दिल्ली में करीब 23 कोरोना मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इन सभी में से 159 दिल्ली के जबकि 50 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं।


यह भी पढ़ें-Corbevax Vaccine: देश में 12 - 18 साल के बच्चों को लगेगी कोर्बेवैक्स वैक्सीन, DCGI ने दी मंजूरी


कल क्या रहा कोरोना का ग्राफ:

वहीं अगर कल के आंकड़ों पर नजर डालें तो कल दिल्ली में 570 कोरोना के नए मामले सामने आए थे, जबकि 730 लोग कोरोना से ठीक हुए थे। कल भी कोरोना संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में कल एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 2,545 थी। वहीं कल दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1.04 फीसदी रह गई थी।

पूरे देश में कोरोना का हाल:
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 16,051 नए मामले सामने आए हैं, जो कल यानी रविवार के मुकाबले 19.6 फीसदी कम है। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख, 38 हजार 524 हो गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 206 लोगों की कोविड-19 से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 12 हजार 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें-Corona Update: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 16,051 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 98.33%

Updated on:
21 Feb 2022, 11:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान

राहुल गांधी को CM देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, जब दादी संविधान नहीं बदल पाईं तो आप क्या कर लेंगे?