राष्ट्रीय

Coronavirus In Delhi: पाबंदियों में ढील पड़ रही भारी, दो दिन में बढ़े कोविड केस, 20 इलाके सील

Coronavirus In Delhi राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बदलते मौसम और त्योहारों के दौरान दी गई पाबंदियों में छूट दिल्लीवासियों को भारी पड़ रही है। दो दिन में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है वहीं 20 इलाकों को सील किया गया है
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2021, 3:03 PM IST
Coronavirus In Delhi
Coronavirus In Delhi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( coronavirus In Delhi ) कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। बदलते मौसम और त्योहारों के दौरान पाबंदियों में दी गई ढील सरकार को भारी पड़ रही है। दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में हो रहे इजाफे ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

बीते 24 घंटे में राजधानी में कोविड-19 के 56 नए मामले सामने आए। वहीं 66 मरीजों को छुट्टी दी गई। दो दिन के अंदर राजधानी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं 20 इलाकों को सील किया गया है।

दिल्ली में कोरोना से जंग के बीच राहत की बात ये है कि दो दिन में किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई, जबकि बीते शुक्रवार को 77 दिन बाद दिल्ली में 62 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे और 22 अक्टूबर के बाद 2 मरीजों की जान चली गई थी।

2 दिन में 20 इलाके सील
कोरोना के बढ़ते मामलों का ही असर है कि बीते 2 दिन में दिल्ली के 20 नए इलाके सील किए जा चुके हैं। यहां कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने की वजह से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इन इलाकों में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। इन इलाकों में सिविल डिफेंस, आशा वर्कर और जिला प्रशासन की टीमों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या अनदेखी ना हो।

अब तक दिल्ली में ऐसे 117 कंटेनमेंट जोन हो चुके हैं जोकि लगभग सभी जिलों में मौजूद हैं। वहीं राजधानी में अब तक 14,40,388 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

इनमें से 14,14,934 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 25,093 मरीजों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। इसके साथ ही नए मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से अब एक्टिव मामले भी बढ़कर 361 हो गए हैं।

इनमें से कई अस्पतालों में 147 मरीज एडमिट हैं. वहीं कोविड केयर सेंटर में 3 और होम आइसोलेशन में 155 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Published on: