राष्ट्रीय

माता-पिता आपस में थे चचेरे-ममेरे भाई-बहन, बेटी को हुई आनुवंशिक बीमारी, अब SC से लगाई गुहार

Genetic Disorders: माता-पिता फर्स्ट कजिन, बेटी आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित। अब युवती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी पर रोक लगाने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2026, 12:58 PM IST
INDIA bloc march Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट (Photo-ANI)

Genetic Disorders: माता-पिता की करीबी रिश्तेदारी में हुई शादी का असर बेटी की सेहत पर पड़ा। आनुवंशिक बीमारी से जूझ रही नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की छात्रा ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसके माता-पिता आपस में फर्स्ट कजिन हैं। युवती ने करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की अनुमति देने वाले कानूनी और पारंपरिक अपवाद खत्म करने की मांग की है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से ऐसे विवाहों को रोकने के लिए कानून बनाने की संभावना तलाशने को कहा है।

माता-पिता फर्स्ट कजिन, बेटी को हुई आनुवंशिक बीमारी

यह मामला नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी की एक एलएलबी छात्रा से जुड़ा है। उसके माता-पिता आपस में फर्स्ट कजिन यानी चचेरे या ममेरे भाई-बहन हैं। याचिका के अनुसार, युवती फोटोफोबिया और कोन डिस्ट्रॉफी जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित है। युवती ने अदालत से कहा है कि करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी को मिलने वाली कानूनी और पारंपरिक छूट पर दोबारा विचार होना चाहिए। उसने ऐसे विवाहों की अनुमति देने वाले अपवाद खत्म करने की मांग की है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाया जा सकें।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कानून बनाने पर विचार करने को कहा

याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रक्त संबंधियों के बीच होने वाली शादियों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता जताई। अदालत ने केंद्र सरकार से इस तरह के विवाहों को रोकने के लिए कानून बनाने की संभावना तलाशने को कहा। कोर्ट का मानना है कि करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी से पैदा होने वाले बच्चों में कुछ आनुवंशिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सरकार को इस विषय पर कानूनी विकल्पों पर विचार करना चाहिए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी ध्यान दिलाया कि करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह की परंपरा कुछ मुस्लिम समुदायों और दक्षिण भारत के कुछ हिंदू समुदायों में प्रचलित है। ऐसे में इस मुद्दे पर कानून बनाने के लिए मौजूदा कानूनी और पारंपरिक व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखना होगा।

करीबी रिश्तेदारों की शादी से बच्चों को क्यों हो सकता है खतरा?

करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने पर बच्चों में कुछ आनुवंशिक बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। इसकी वजह यह है कि एक ही परिवार के लोगों में कुछ समान आनुवंशिक बदलाव होने की आशंका रहती है। याचिका में ऑटोसोमल रिसेसिव बीमारियों का भी जिक्र किया गया है। ये बीमारियां तब सामने आ सकती हैं, जब बच्चे को माता और पिता दोनों से एक ही जीन का खराब संस्करण मिलता है। करीबी रिश्तेदारों में ऐसे समान जीन होने की संभावना अधिक हो सकती है। इससे कुछ विरासत में मिलने वाली बीमारियों, जन्मजात समस्याओं और दिव्यांगता का जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि करीबी रिश्तेदारों के बीच हर शादी से पैदा होने वाला बच्चा किसी बीमारी से पीड़ित होगा।

शादी से जुड़े कानूनी अपवाद खत्म करने की मांग

युवती ने अपनी जनहित याचिका में करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह की अनुमति देने वाले वैधानिक और प्रथागत अपवादों को समाप्त करने की मांग की है। उसका तर्क है कि बच्चों के स्वस्थ जीवन के अधिकार को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। याचिका में सवाल उठाया गया है कि जब मेडिकल आधार पर करीबी रक्त संबंधियों के बीच शादी से बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों का खतरा बढ़ने की बात सामने आती है, तो ऐसे विवाहों को कानूनी छूट क्यों मिलनी चाहिए।

Updated on:
21 Nov 2026, 12:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मेटा के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, हैदराबाद ऑफिस में तोड़फोड़, मुंबई में भी विरोध

‘शौचालय बनाने की बात पर संसद में उड़ाया था मजाक’, IIT खड़गपुर में पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा; सेमीकंडक्टर पर भी की बड़ी बात

नीतीश सेतु पर विपक्ष को संजय झा का जवाब, बोले- गंगा पर गांधी, राजेंद्र बाबू और जेपी के बाद अब नीतीश के नाम पर पुल होना गौरव की बात

कर्नाटक के बेलगावी में गृह लक्ष्मी योजना के पैसों के लिए पोते ने की दादी की हत्या

महाराष्ट्र में बीजेपी की सीट पर 14,567 वोटरों के नाम कटवाने के लिए डाक से भेजे गए फॉर्म, जांच हुई तो सिर्फ 74 निकले सही