राष्ट्रीय

14 साल की उम्र में जबरन कराई शादी, ससुराल में हुआ शारीरिक शोषण, परेशान लड़की ने दी जान

महाराष्ट्र के सोलापुर में 14 साल की लड़की ने जबरन बाल विवाह और उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति और ससुर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Apr 10, 2026
Child Marriage
बाल विवाह के बाद 14 साल की लड़की ने की आत्महत्या (फोटो- एआई जनरेटेड)

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 साल की मासूम लड़की ने बाल विवाह की प्रताड़ना से परेशान होकर अपनी जान दे दी। लड़की की चार महीने पहले ही जबरन शादी कराई गई थी। शादी के बाद ससुराल में लड़की को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा डिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और वर्तमान समय में भी जारी बाल विवाह जैसी कुप्रथा की गंभीरता को उजागर किया है।

19 साल के लड़के से चार महीने पहले हुई शादी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोलापुर जिले के मंगलवेढा तहसील के बावची और निम्बोनी क्षेत्रों की है। मृतका लड़की की शादी चार महीने पहले एक 19 वर्षीय युवक से कर दी गई थी। शादी के बाद लड़की को घर की जिम्मेदारियों में झोंक दिया गया और उस पर मानसिक दबाव लगातार बढ़ता गया। कम उम्र में विवाह और जिम्मेदारियों का बोझ उसके लिए असहनीय साबित हुआ। मंगलवेढा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बोरिगिड्डे ने बताया कि लड़की को न सिर्फ घरेलू कामों का दबाव झेलना पड़ा, बल्कि उसे शारीरिक और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।

पति ने किया शारीरिक शोषण

पुलिस निरीक्षक ने आगे कहा कि लड़की नाबालिग थी और उसे कई तरह के घरेलू काम करने के लिए मजबूर किया गया। कम उम्र होने के कारण वह इस दबाव को सहन नहीं कर सकी। उसके पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे उकसाया। लगातार हो रहे उत्पीड़न के कारण उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इनमें पति और ससुर शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Updated on:
10 Apr 2026 08:38 am
Published on:
10 Apr 2026 08:38 am
Also Read
View All
उपचुनाव से पहले हुमायूं कबीर पर गिरफ्तारी का साया, विवादित ऑडियो मामले में पुलिस के सामने हुए पेश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार की याचिका खारिज, कंपनी एक्ट को लेकर जारी हुआ सख्त आदेश

Sonia Gandhi Case: सोनिया गांधी केस में कोर्ट के आदेश का आगे क्या होगा असर? फैसले के बाद जांच और पुराने दस्तावेजों पर टिकी निगाहें

जमुई में छात्रा से बदसलूकी पर भड़के तेजस्वी, बोले- नौसिखिए हाथों में सौंपी बिहार की कमान, हालात के जिम्मेदार पीएम मोदी

Bengal News: कौन हैं रिपन शेख और संजीव मंडल? बीजेपी नेता नड्डा के काफिला हमला में हुई गिरफ्तारी, जानें क्या-क्या लगे आरोप