राष्ट्रीय

नशे की दवाई देकर किया गैंगरेप, इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

बेंगलुरु की विला पार्टी में 19 वर्षीय छात्रा से कथित गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने इंस्टाग्राम दोस्त पर नशीली दवा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी ने वसूली का पलटवार किया है।

2 min read
Feb 23, 2026
बेंगलुरु में 19 साल की छात्रा से गैंगरेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कर्नाटक के बेंगलुरु से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक निजी विला पार्टी के दौरान एक 19 साल की कॉलेज छात्रा को जबरदस्ती नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में से एक से पीड़िता की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोपी ने पार्टी के बहाने पीड़िता को बुलाया और अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

16 साल की बच्ची को तीन दिनों तक कैद में रखकर करते रहे रेप, रोकने पर की मारपीट, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

तमिलनाडु की रहने वाली है पीड़िता

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता तमिलनाडु के तिरुपुर की रहने वाली है और पिछले पांच महीनों से बेंगलुरु में बीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, उसकी मुलाकात जनवरी में इंस्टाग्राम के जरिए डिक्सन सैंडो नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच नियमित बातचीत होती रही और वे पहले भी शहर में मिल चुके थे। पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी की रात डिनर के बाद छात्रा को डिक्सन का फोन आया। उसने छात्रा को उत्तर बेंगलुरु स्थित रेक्स विला नामक निजी संपत्ति में आयोजित पार्टी में आने का निमंत्रण दिया। छात्रा 15 फरवरी की तड़के एक मित्र के साथ वहां पहुंची।

जबरदस्ती पीड़िता को गोली खिलाई फिर किया दुष्कर्म

एफआईआर के अनुसार, पार्टी के दौरान डिक्सन ने उसकी मुलाकात 35 वर्षीय निखिल से कराई। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों ने उसे गुलाबी रंग की एक गोली जबरन खिलाई। इसके बाद वह चक्कर और असहजता महसूस करने लगी और बेहोश हो गई। शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान कमरे के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को एक मॉल के पास छोड़कर चले गए।

आरोपी ने पहले पीड़िता के खिलाफ कराई एफआईआर

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपियों में से एक ने 21 फरवरी को कथित वसूली की शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि युवती और खुद को एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने पैसे की मांग की और बदनाम करने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह शिकायत युवती द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने से एक दिन पहले दी गई थी। पीड़िता ने बताया कि धमकी के कारण उसने तुरंत शिकायत नहीं की। 17 फरवरी को उसने बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज कराया और बाद में अपने भाई को पूरी घटना बताई। भाई की सलाह पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अमृतहल्ली पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत डिक्सन सैंडो और निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Published on:
23 Feb 2026 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर