राष्ट्रीय

ऑनलाइन चैटिंग से प्यार के जाल में फंसाया, 10 दिन बाद होटल के कमरे में बुलाकर कर दिया रेप

आंध्र प्रदेश में इंस्टाग्राम के जरिए डिजिटल ग्रूमिंग का मामला सामने आया, जहां 22 वर्षीय युवक ने 19 वर्षीय युवती को होटल में बुलाकर यौन उत्पीड़न किया। सीसीटीवी और मोबाइल सबूतों से अपराध की साजिश उजागर हुई।
2 min read
Jan 27, 2026
Crime News
होटल के कमरे में बुलाकर किया रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आंध्र प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला घटना हुई है। यहां एक 19 साल की लड़की को प्यार के जाल के फंसा कर रेप करने का मामले सामने आया है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी और पीड़िता की मुलाकात ऑनलाइन हुई थी। यहीं दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और फिर आरोपी ने पीड़िता को हॉटल में मिलने बुलाया और वहीं घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सिर्फ दस दिन बात करके होटल मिलने पहुंची पीड़िता

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता तिरुपति ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है और स्कूल छोड़ चुकी है। पीड़िता की सिर्फ दस ही दिन पहले कडप्पा जिले के बडवेल के रहने वाले आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत शुरू हुई थी, जो कि कॉलेज में पढ़ता है। शुरुआती चैट के बाद आरोपी ने पीड़िता का भरोसा जीत लिया और मिलने का प्रस्ताव रखा। पीड़िता भी आरोपी की बातों में आ गई और उससे मिलने को तैयार हो गई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोले कई राज

दोनों ने 23 जनवरी की शाम मिलने का फैसला लिया और फिर दोनों होटल के कमरे में गए। यहीं आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ रेप किया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें देखा गया कि घटना के समय आरोपी के कमरे में कुछ दूसरे युवक भी आए थे, जो कि घटना के पहले से सुनियोजित होने की तरफ इशारा करता है।

पीड़िता का और अधिक शोषण करने की थी योजना

सीसीटीवी फुटेज के चलते पुलिस को संदेह हुआ है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता का और अधिक शोषण करने की योजना बना रहा था। लेकिन इससे पहले ही पीड़िता साहस दिखाते हुए आरोपी के चंगुल से निकलकर मौके से फरार हो गई। होटल से निकलकर पीड़िता अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके अगले ही दिन पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी के फोन में मिले कई न्यूड चैट्स

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीमों ने होटल के कमरे की तलाशी लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए। पीड़िता को श्री वेंकटेश्वर रुइया सरकारी अस्पताल (SVRUH) में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में कई न्यूड चैट्स और सोशल मीडिया पर लड़कियों को फंसाने का रिकॉर्ड मिला है, जो उसके आदतन अपराधी होने की ओर इशारा करता है। आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

Updated on:
27 Jan 2026 04:32 pm
Published on:
27 Jan 2026 04:32 pm