राष्ट्रीय

बिलखती रही मासूम और मां करती रही चाकुओं से वार, पति से लड़ाई होने पर महिला ने बेटी को उतारा मौत के घाट

लातूर के श्यामनगर इलाके में पति से लड़ाई होने पर एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। महिला ने बेटी के चेहरे, छाती और पेट पर चाकुओं से कई बार वार किए जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Jan 21, 2026

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने बेरहमी से अपनी एक साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। महिला ने मासूम के चेहरे, पेट और पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया और तब तक हमला करती रही जब तक बच्ची की जान नहीं चली गई। जानकारी के अनुसार, पति से लड़ाई होने के चलते महिला ने यह घिनौना कदम उठाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें

मराठी नहीं बोलने पर मां ने 6 साल की बच्ची की ली जान, हत्या को हार्ट अटैक दिखाने की रची साजिश

पति के घर देर से लौटने पर हुआ झगड़ा

जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार को श्यामनगर इलाके में हुई है। महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी करता है और अक्सर काम से देर से घर लौटता था। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती थी। सोमवार को भी पति के घर देर से लौटने पर महिला ने उससे सवाल किए और फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान महिला ने चाकू उठाया और बेटी पर वार करने शुरू कर दिए। महिला ने एक के बाद एक कई बार बेटी पर हमला किया जिसके चलते बच्ची घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि इससे पहले वह अपनी बेटी को अस्पताल ले जाता उसने दम तोड़ दिया था। बच्ची के मौत के बाद पिता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत भी इकट्ठा किए और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और सभी इस बात से हैरान हैं कि एक मां अपनी ही बेटी की हत्या कैसे कर सकती है।

Updated on:
21 Jan 2026 02:04 pm
Published on:
21 Jan 2026 01:45 pm
Also Read
View All
मौसम विभाग की चेतावनी, भीषण गर्मी के चलते ओडिशा में दोपहर के समय श्रमिकों से काम कराने पर प्रतिबंध

‘भागने पर मजबूर किया गया’, फाल्टा में BJP की जीत के बाद TMC सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी ने ECI पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने सरकार के विदेश नीति पर उठाये सवाल, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के 500 अरब डॉलर के बिजनेस वाले बयान पर भी पूछा सवाल

Explainer: ईद से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुलंद की आवाज, क्या गाय बनेगी राष्ट्रीय पशु ? चुप्पी साधे बैठी सरकार

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका! पार्टी सांसद काकोली घोष ने बारासात डिस्ट्रिक्ट कमेटी प्रेजिडेंट पद से दिया इस्तीफा