राष्ट्रीय

ब्रेकअप नहीं हुआ बर्दाश्त तो प्रेमिका के नए प्रेमी को उतारा मौत के घाट, पिता ने भी कांड में दिया साथ

नालंदा में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी पूर्व प्रेमिका के नए प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Jan 17, 2026
Crime News
पिता के साथ मिलकर प्रेमिका के नए प्रेमी की हत्या कर दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के नालंदा में एक छात्र की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 23 वर्षीय अंशु कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में जहां यह मामला पैसों के विवाद से जुड़ा लग रहा था वहीं अब सामने आया है कि अंशु की हत्या लव ट्राएंगल के चलते हुई है। आरोपियों की पहचान कोयल बिगहा निवासी सवेरा कुमार और उसके पिता सुबोध कुमार के रूप में हुई है। सवेरा मृतक अंशु की प्रेमिका का पूर्व प्रेमी है। ब्रेकअप से नाराज होकर सवेरा ने अंशु की हत्या की साजिश रच डाली।

तीन सालों का रिश्ता टूटने पर रची हत्या की साजिश

अंशु का काजल नाम की एक लड़की के साथ अफेयर था जो कि उसके दोस्त की बहन थी। काजल पिछले तीन सालों से अंशु के साथ रिलेशनसिप में थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके बाद काजल ने सवेरा से ब्रेकअप कर लिया और वह अंशु के साथ रिलेशनसिप में आ गई। यही बात सवेरा को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने अपने पिता के साथ मिलकर अंशु की हत्या की साजिश रच डाली।

पहले गला दबाया, फिर कुदाल से उसके सिर पर किया वार

हत्या को अंजाम देने के लिए 12 जनवरी को सवेरा ने अंशु को फोन करके थरथरी बाजार स्थित अपने घर पर बुलाया। दोपहर करीब 3 बजे अंशु वहां पहुंचा जिसके बाद सवेरा ने अपने पिता के साथ मिलकर पहले उसका गला दबा दिया और फिर कुदाल से उसके सिर पर कई बार वार किया। इतने में भी आरोपियों को तसल्ली नहीं हुई तो उन्होंने धारदार हथियार से अंशु का गला रेंत दिया। अंशु की हत्या के बाद उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर दोनों आरोपियों ने आधी रात को खेत में फेंक दिया। इसके बाद सवेरा अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ में सवेरा के पिता ने कबूल किया गुनाह

अंशु के लापता होने पर उसके परिवार ने पुलिस में मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को खेत में बंद बोरे में लाश मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस अंशु के परिवार के साथ मौके पर पहुंची और शव की पहचान की गई। पुलिस ने अंशु के परिवार की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सवेरा के पिता से भी पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सवेरा का पिता बार-बार अपना बयान बदल रहा था जिसके चलते पुलिस को शक हुआ। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
17 Jan 2026 01:21 pm
Published on:
17 Jan 2026 01:21 pm