राष्ट्रीय

दोस्त के घरवालों ने अनाथ लड़की को बेरहमी से पीटा, फिर पुलिस थाने ले जाने के बहाने अनजान शख्स ने किया रेप

डोंबिवली में एक युवती के साथ पहले दोस्त के घरवालों द्वारा मारपीट और फिर एक अन्य व्यक्ति द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Apr 28, 2026
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा (फोटो- आईएएनएस)

महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर दिया है। यहां एक अनाथ युवती के साथ पहले उसके दोस्त के घरवालों ने बुरी तरह से मारपीट की और फिर मदद के बहाने एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके एक घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें

पहले पत्नी और मां को मारा फिर पटरी पर लेटा शख्स, पिता को बचाने भागे बच्चे भी आए ट्रेन की चपेट में, पांच की मौत

झूठे आरोप को लेकर दोस्त के परिवार ने की मारपीट

घटना के अनुसार, पीड़िता एक निजी संस्थान में काम करती है और उसके पास कोई तत्काल पारिवारिक समर्थन नहीं है। आरोप है कि उसके दोस्त के परिवार के सदस्यों ने एक झूठे आरोप को लेकर उसके साथ मारपीट की। इस हमले में मित्र के पिता भी शामिल थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया, लेकिन उसके साथ कोई जाने वाला नहीं था, जिसके चलते उसने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बने अपने एक दोस्त से मदद मांगी।

हिम्मत दिखा शिवसेना के कार्यालय पहुंची पीड़िता

आरोपी युवक ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे पुलिस स्टेशन ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती के पैसे और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गया। पूरी तहर असाहय होने के बाद भी पीड़िता ने हार नहीं मानी और किसी तरह हिम्मत दिखाते हुए शिवसेना पार्टी के कार्यालय पहुंच गई। वहां से उसे पुलिस थाने ले जाया गया और आरोपी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने एक घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ा

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई की और सिर्फ एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कृष भोइर के रूप में हुई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर पहले भी महिलाओं के खिलाफ ऐसे मामलों में शामिल होने का शक है और इस एंगल से भी जांच जारी है। महिला पुलिस अधिकारी इस केस की आगे की जांच कर रही हैं। इस मामले की जांच के दौरान शिवसेना के कार्यकर्ता करीब 8 घंटे तक पुलिसथाने में मौजूद रहे और पीड़िता का साहस बंधाते रहे।

Published on:
28 Apr 2026 03:09 pm
Also Read
View All