राष्ट्रीय

मायके में रह रही तलाकशुदा बहन की भाई ने की हत्या, दिनदहाड़े धारदार हथियार से काटा गला

रोहतक में एक भाई ने गला काट कर बहन की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया।
less than 1 minute read
Dec 25, 2025
Crime News
रोहतक में भाई ने की बहन की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हरियाणा के रोहतक में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गुरुवार सुबह एक कलयुगी भाई ने मामूली झगड़े के चलते अपनी बहन की हत्या कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई एक अन्य महिला पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल से सभी सबूत भी जमा कर लिए।

ब्यूटी पार्लर चलाती थी मृतका

मृतका की पहचान कबीर कॉलोनी निवासी माया के रूप में हुई है। माया का तलाक हो गया था और वह अपने मायके में रह रही थी। माया माता दरवाजा चौक के पास अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी। घटना के समय माया पार्लर में काम कर रही थी। तभी उसका भाई लाला वहां आया और उसने उस पर हमला कर दिया। लाला ने धारदार हथियार से माया का गला काट दिया। इस दौरान पार्लर में काम करने वाली लक्ष्मी नामक महिला बीच-बचाव करने आई तो लाला ने उस पर भी हमला कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

शुरुआती जांच के अनुसार, माया का लाला से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और इसी से नाराज होकर लाला ने उस पर हमला कर दिया। DSP रवि खुंडिया ने मामले की जानकारी देते हुए कहा उन्हें 10:30 बजे एक महिला पर हमला होने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता आरोपी से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।

Updated on:
25 Dec 2025 03:48 pm
Published on:
25 Dec 2025 03:48 pm