राष्ट्रीय

जिस अनाथ को गोद लेकर दी जिंदगी, उसी बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की ली जान, शव के सामने बैठकर खाई मिठाई

रांची में नाबालिग बेटी द्वारा प्रेमी संग मिलकर मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। जांच के अनुसार, लड़की ने मृत पिता के पैसे, नौकरी और संपत्ति के लालच में इस घटना को अंजाम दिया है।
2 min read
Apr 30, 2026
Ranchi police
रांची पुलिस (फोटो- रांची पुलिस एक्स पोस्ट)

झारखंड के रांची में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने पैसे और संपत्ति के लालच में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। यह मामला डोरंडा थाना क्षेत्र में स्थित मानिटोला इलाके का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि हत्या की आरोपी बेटी को मृतक महिला ने 17 साल पहले 6 महीने की उम्र में गोद लिया था। सालों तक महिला ने लड़की को अपनी बच्ची की तरह रखा और उसका पालन-पोषण किया इसके बावजूद लड़की ने इस घिनौने कांड को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना से सदमें में है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पिता की पेंशन के 45 लाख रुपये के लिए हत्या

मृतका की पहचान नाहिदा परवीन के रूप में हुई है जिनके पति की करीब 4 चाल पहले मौत हो गई थी। नाहिदा के पित बिजली विभाग में कार्यरत थे और उनकी मौत के बाद उनके परिवार को लगभग 45 लाख रुपये का सेटलमेंट मिला था जिसमें उनकी बेटी को नामित किया गया था। इन पैसों को लेकर अक्सर नाहिदा और उसकी बेटी में झगड़ा हुआ करता था। आरोपी बेटी बैंक से पैसे निकालकर अपने प्रेमी को दिया करती थी जिसके नाहिदा खिलाफ थी। नाहिदा बेटी को उसके प्रेमी से दूर रहने को कहती थी और इसी रोक-टोक से परेशान होकर आरोपी बेटी ने नाहिदा को रास्ते से हटाने के साजिश रची।

तकिए से मुंह दबाकर ली जान

घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी बेटी ने शुक्रवार को अपने प्रेमी और उसके दोस्त को घर बुलाया और फिर देर रात तीनों ने मिलकर नाहिदा पर हमला कर दिया। आरोपियों नाहिदा सो रही थी उस समय एक आरोपी ने हाथ पकड़े, दूसरे ने पैर और तीसरे ने तकिए से उनका मुंह दबाया। इस दौरान नाहिदा ने बचने की कोशिश की जिससे उनके गले पर कट लग गया और खून बहने लगा जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

मां की मौत को लेकर रिश्तेदारों से बोला झूठ

हत्या के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए और अगली सुबह आरोपी बेटी ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर मां की मौत की खबर दी। उसने रिश्तेदारों से कहा कि उसकी मां का पैर बाथरूम में फिसल गया था जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। शुरुआत में रिश्तेदारों को कोई शक नहीं हुआ और वह नाहिदा के घर पहुंचे और फिर उनके शव को दफन कर दिया गया।

पड़ोसियों को शक होने के चलते खुला राज

लेकिन इस दौरान पड़ोसियों ने नाहिदा के शव पर चोट के निशान देखे और उसके गले पर कट देखा जिससे उन्हें संदेह होने लगा। मां की मौत के बाद आरोपी बेटी ने ऑनलाइन मिठाई और चाउमीन मंगाकर खाई थी और उसके इस व्यवहार ने भी पड़ोसियों के मन में शक पैदा किया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

हत्या के तीन दिन बाद कब्रिस्तान से निकलवाया शव

पूछताछ के दौरान आरोपी बेटी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया पुलिस ने उसके साथ-साथ उसके प्रेमी और उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर नाहिदा का शव कब्र से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्ट्म के लिए भिजवाया। इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर मौके से सबूत भी जुटाए गए। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Published on:
30 Apr 2026 12:12 pm