राष्ट्रीय

गली क्रिकेट के दौरान रन आउट को लेकर हुआ विवाद, गुस्साए युवक ने एंपायर की चाकू से गोदकर ली जान

विशाखापत्तनम में क्रिकेट मैच के दौरान रन-आउट विवाद के बाद 21 वर्षीय अंपायर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2026, 4:11 PM IST
Crime News
क्रिकेट मैच के दौरान विवाद होने पर एंपायर की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते एक भयानक घटना में बदल गया। मैच के दौरान रन-आउट के फैसले को लेकर खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हुई, जिसे एंपायरों ने मौके पर सुलझा दिया था। लेकिन बाद में इसी बात को लेकर फिर से लड़ाई होने लगी जिसके दौरान आरोपी ने एंपायरों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में 21 वर्षीय एंपायर डोला अजित बाबू की मौत हो गई।

रन-आउट विवाद से शुरू हुआ झगड़ा

जानकारी के मुताबिक स्थानीय मैदान पर रविवार शाम तीन टीमों के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान एक रन-आउट फैसले को लेकर दो टीमों के खिलाड़ियों में विवाद हो गया। अंपायर डोला अजित बाबू और उनके साथी बुडुमुरी चिरंजीवी ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, एक कांता किशोर नामक एक दर्शक इस फैसले से नाराज हो गया और उसने अंपायरों तथा खिलाड़ियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उस समय गांव के बुजुर्गों ने भी हस्तक्षेप कर विवाद को खत्म कर दिया था।

लड़ाई के दौरान अचानक चाकू से हमला किया

पुलिस के अनुसार, मैच खत्म होने के बाद आरोपी कांता किशोर ने अंपायरों को बात करने के बहाने पास के एक स्थान पर बुलाया। वहां पहुंचते ही फिर से बहस शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। अजित बाबू के सीने में गंभीर चोट लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर गया। उनके साथी चिरंजीवी भी घायल हुए, जबकि बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी उस समय शराब के नशे में था और उसने पहले से हमले की योजना बनाई थी।

इलाज के दौरान हुई मौत

घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से अजित बाबू को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Updated on:
6 Apr 2026, 4:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे