राष्ट्रीय

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के मशहूर कारोबारी साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। एक भीषण सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री का निधन हुआ। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर उनकी मर्सिडीज हादसे का शिकार हुई, जिसमें साइरस मिस्त्री की मौत हो गई।

2 min read
Cyrus Mistry Death tata group former chairman and businessman death in road accident

Cyrus Mistry Death in Road Accident: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर से अनुसार साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर साइरस की मर्सिडीज का भीषण एक्सीडेंट हुआ। जिसमें साइरस मिस्त्री की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद हाईववे पर पालघर के पास साइरस मिस्त्री की कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद मिस्त्री को तत्काल नजीदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वो टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। आज यानि की 4 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। उनके निधन से कारोबारी जगत में शोक की लहर छाई है।

हादसे के बारे में मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार दो अन्य लोग घायल है। उनका इलाज जारी है।

हादसे की पुष्टि करते हुए पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया, मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए।' उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


मालूम हो कि इसी साल 28 जून को साइरस के पिता और बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री (93) का निधन हुआ था। साइरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। दिसंबर 2012 में रतन टाटा ने टाटा सन्स के चैयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद साइरस मिस्त्री को यह पद सौंपा गया था। हालांकि चार साल के अंदर ही 24 अक्टूबर 2016 को टाटा सन्स ने उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया था।

Updated on:
04 Sept 2022 05:31 pm
Published on:
04 Sept 2022 05:08 pm
Also Read
View All