
नई दिल्ली। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुरुवार 14 अक्टूबर 2021 को आयोजित एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) इंटरनेशनल वेबिनार में हिस्सा लिया। इस वेबिनार में राजनाथ सिंह ने सम्बोधन करते हुए सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका पर बात करते हुए इसे महत्वपूर्ण बताया। राजनाथ सिंह के इस सम्बोधन को उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी स्ट्रीम किया गया।
महिलाओं की सशस्त्र बलों में भूमिका
राजनाथ सिंह ने भारत के सशस्त्र बलों के बारे में बात करते हुए इसमें महिलाओं की भूमिका पर भी बात की। उन्होंने बताया की भारत के सशस्त्र बलों में महिलाओ की अहम भूमिका है।
NDA में महिला-शक्ति
राजनाथ सिंह ने बताया कि महिलाओं को अगले साल 2022 से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में शामिल किया जाएगा और इसकी उन्हें बहुत ख़ुशी है। उन्होंने कहा कि अगले साल से महिलाएं भारत की तीनों प्रमुख रक्षा सेवाओं में शामिल होने के लिए ट्रेनिंग लेने का हिस्सा बन सकेंगी। इस दिशा में भारत ने अहम कदम उठाए हैं और महिलाओं का सशस्त्र बलों में शामिल होना महिला-शक्ति का बड़ा उदहारण है और गर्व की बात है।