30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनाथ सिंह का बयान, महात्मा गांधी के कहने पर वीर सावरकर ने अंग्रेज़ों के सामने दया याचिका लगाई थी

राजनाथ सिंह ने एक बयान देते हुए कहा है की महात्मा गांधी के कहने पर वीर सावरकर से अंग्रेज़ों के सामने दया याचिका लगाई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 13 Oct 2021, 3:57 PM IST

screenshot_2021-10-13_defense_minisher_rajnath_singh.png

Rajnath Singh

नई दिल्ली। भारत के रक्षामंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने मंगलवार को वीर सावरकर जिनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था, पर एक किताब का विमोचन किया। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर के विषय में भी बात की। राजनाथ सिंह ने वीर सावरकर की तारीफ की और उन्हें उनकी वीरता के लिए याद किया। राजनाथ सिंह ने पिछले कुछ समय से वीर सावरकर पर चल रही बातों के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। राजनाथ सिंह ने कहा की समय-समय पर कई बार वीर सावरकर क बारे में झूठी बातें फैलाई गई हैं। यह भी कहा गया है कि वीर सावरकर जब जेल में थे तो उन्होंने जेल से छूटने के लिए अंग्रेज़ों के सामने दया की याचिका लगाई थी। जबकि सच तोह यह है की महात्मा गांधी ने वीर सावरकर को अंग्रेज़ों के सामने दया की याचिका लगाने के लिए कहा था।

यह भी पढ़े - वीर सावरकर के नाम पर कॉलेज खोलेगा DU, सुझावों के आधार पर की गई नाम की सिफारिश

वीर सावरकर की वीरता की तारीफ

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर वीर सावरकर की वीरता की तारीफ की। उन्होंने कहा की वीर सावरकर हमारे देश के राष्ट्र नायक है और जो लोग नासमझ हैं वो लोग की सावरकर के व्यक्तित्व पर सवाल उठाते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा की वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और भारत की आज़ादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। ऐसे में सावरकर के व्यक्तित्व पर सवाल उठाना, उनके बारे में झूठी बातें फैलाना और उनके योगदानों की अनदेखी करना उनका अपमान है और यह माफी के लायक नहीं है।