राष्ट्रीय

दिल्ली में शनिवार रात 10 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशन बंद, CJP प्रोटेस्ट के चलते DMRC का बड़ा फैसला

CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर DMRC ने 45 मेट्रो स्टेशन आज रात 10 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया है। जानें पूरा अपडेट।
2 min read
Delhi metro stations closed
DMRC ने 45 मेट्रो स्टेशन रखे बंद; आज रात 10 बजे तक नहीं मिलेगी एंट्री, Photo Source@ANI

DMRC Update: राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को CJP के प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ऐसे में प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार रात 9 बजे से बंद 45 मेट्रो स्टेशन आज रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर डीएमआरसी को लेटर लिखा था, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशनों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली मेट्रो में कुल 303 मेट्रो स्टेशन हैं। DMRC ने मेट्रो स्टेशन बंद रखने को लेकर अपडेट जारी किया है।

पुलिस ने दिया था यह प्रस्ताव

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के दौरान शांति भंग होने व किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के एंट्री-एक्जिट गेट बंद किए जाने का प्रस्ताव दिया था। पुलिस के इसी प्रस्ताव के आधार पर DMRC ने यह कदम उठाया।

शुक्रवार रात 9 बजे से बंद हैं 45 स्टेशन

प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार रात 9 बजे से बंद 45 मेट्रो स्टेशन आज यानी शनिवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। ऐसे में इन स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर ले लें और वैकल्पिक साधनों पर विचार करें।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

स्टेशन बंद होने के कारण रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी। जिन स्टेशनों के गेट बंद हैं, वहां से यात्रा संभव नहीं होगी। ऐसे में यात्री नजदीकी खुले स्टेशनों का उपयोग कर सकते हैं या अन्य परिवहन साधनों का सहारा ले सकते हैं। साथ ही प्रदर्शन वाले इलाकों में भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त समय लेकर निकलना बेहतर रहेगा।

दिल्ली पुलिस और DMRC की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदर्शन के दौरान स्थिति सामान्य रहने पर स्टेशनों को तय समय पर दोबारा खोले जाने की उम्मीद है। ताजा अपडेट के लिए यात्री DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और हेल्पलाइन से जानकारी ले सकते हैं।

Updated on:
10 Oct 2026 07:04 pm
Published on:
10 Oct 2026 06:42 pm