राष्ट्रीय

Delhi Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रकों की एंट्री पर बैन जारी, आज सड़कों पर उतरेंगी किराए पर ली गईं 550 बसें

Delhi Air Pollution राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के चलते 26 नवंबर तक ट्रकों की एंट्री बंद रहेगी। हालांकि इस बीच जरूर सामान लाने वाले ट्रकों को छूट दी गई है। वहीं अगले आदेश तक दिल्ली सरकार सभी स्कूलों के बंद रहने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2021, 10:44 AM IST
Delhi Air Pollution
Delhi Air Pollution

नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण ( Delhi Air Pollution ) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मामूली राहत जरूर मिली है लेकिन अब हवा में जहर बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को की परेशानी बढ़ रही है। इस बीच बढ़ते प्रदूषण के चलते राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगी पाबंदियों को आगे बढ़ाया गया है।

दिल्ली में जरूरी सामानों को छोड़कर अन्य ट्रकों की एंट्री पर बैन अब भी बरकरार है। जबकि अगले आदेश तक दिल्ली सरकार सभी स्कूलों के बंद रहने के आदेश पहले ही जारी कर चुकी है। वहीं निजी ऑपरेटरों से ली गई किराए की 550 बसे भी सोमवार से राजधानी की सड़कों पर दिखाई देंगी।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर अब भी जारी है। औसत एक्यूआई 300 के ऊपर ही बना हुआ है। ऐसे में लोगों को जहरीली हवा में जीना मुहाल हो गया है। वहीं सरकारें भी लगातार इससे निपटने के लिए कदम उठा रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदियों को 26 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

दिल्ली सरकार के सभी दफ्तर और कॉरपोरेशन ( जरूरी दफ्तर छोड़कर) 26 नवंबर तक बंद रहेंगे। हालांकि दफ्तर बंद रहने के दौरान अधिकारी और कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

वहीं प्राइवेट दफ्तरों और प्रतिष्ठानों को सलाह दी गई कि वे अपने कर्मचारियों को 26 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम करवाएं, ताकि सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम से कम हो।

सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा
प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार लोगों से जरूरत होने पर घर से निकलने की अपील कर रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहनों को बढ़ावा देने पर भी जोर है।

550 बसें सोमवार से 'पर्यावरण सेवा' के तहत सड़कों पर चलने लगेंगी। इसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में खतरनाक वायु गुणवत्ता के मद्देनजर निजी वाहनों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने में लोगों की मदद करना है। दरअसल दिल्ली सरकार ने हाल में निजी ऑपरेटरों से 1,000 सीएनजी बसें किराए पर लेने का फैसला किया है।

राजधानी में अगले आदेश तक निजी व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं व बोर्ड परीक्षाएं चलती रहेंगी। शिक्षा निदेशलाय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर पूर्व में स्कूलों के बंद रहने के निर्णय को बढ़ा दिया गया है।

निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपल को स्टाफ और छात्रों को आदेश की सूचना देने का निर्देश दिया है। हालांकि दिल्ली में निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर लगी रोक को हटा लिया गया है। अब कंस्ट्रक्शन का काम किया जा सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

INDIA Alliance Rally: मोदी-शाह पर संजय राउत बड़ा बयान, बोले- देश की जनता चाहती है सत्ता में बदलाव

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन की रैली पर भाजपा का तंज, शेरगिल बोले- राहुल गांधी की री-लॉन्चिंग का एक और महंगा PR अभियान

रामलीला मैदान रैली पर CTI का राहुल गांधी को चौथा खत, कहा- हम व्यापारी हैं BJP एजेंट नहीं, रोजी-रोटी बचाना मकसद