राष्ट्रीय

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण को लेकर AAP नेता गोपाल राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ग्रीन पटाखों की प्रमाणिकता, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के पालन और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर सरकार से जवाब मांगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 5:39 PM IST
AAP Leader Gopal Rai
AAP नेता गोपाल राय ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के बाद बढ़े वायु प्रदूषण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने बीजेपी पर निशाना साधा है। AAP नेता ने आरोप लगाया कि प्रदूषण पर जिम्मेदारी से कदम उठाने के बजाय दिल्ली सरकार बहानेबाजी कर रही है।

इस दौरान AAP नेता ने सवाल उठाया कि दिवाली पर बाजार में बिके पटाखे वास्तव में ग्रीन पटाखे थे या नहीं और क्या सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्धारित दो घंटे की समय सीमा का पालन किया गया?

‘जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर लोग’

पूर्व मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ग्रीन पटाखों के नाम पर दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीले धुएं में सांस लेने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि सितंबर में दिल्ली पुलिस ने पटाखों को लेकर दिशा-निर्देश मांगने के लिए सरकार को फाइल भेजी थी, लेकिन सरकार ने समय रहते कोई फैसला नहीं लिया।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल का निर्देश दिया था। हालांकि, बाजार में इन पटाखों की उपलब्धता और इनके निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। निर्माताओं को भी आशंका थी कि पारंपरिक पटाखों की तुलना में ग्रीन पटाखों की बिक्री कैसी रहेगी। ऐसे में दिवाली के दौरान दिल्ली-एनसीआर में धुएं की मोटी परत छा गई।

ग्रीन पटाखों और समय सीमा पर सरकार से मांगा जवाब

AAP नेता गोपाल राय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री से इस पूरे मामले में आधिकारिक बयान जारी करने की मांग की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या दिवाली पर दिल्ली में फोड़े गए पटाखे वास्तव में ग्रीन पटाखे थे? क्या सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय दो घंटे की समय सीमा का पालन हुआ? यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि जब सितंबर में ही दिल्ली पुलिस ने पटाखों को लेकर सरकार से दिशा-निर्देश मांगे थे, तो सरकार ने समय रहते निर्णय क्यों नहीं लिया। 

AAP नेता गोपाल राय ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदूषण के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग तरह के तर्क दे रही है और आंकड़ों के जरिए वास्तविक स्थिति को सामने आने से रोक रही है।

वायु प्रदूषण एक जटिल समस्या- AAP

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि वायु प्रदूषण एक जटिल समस्या है, जिसे केवल पटाखों तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। इसके लिए जमीनी स्तर पर गंभीर और व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने धूल, वाहनों से निकलने वाले धुएं और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में कमी का दावा

आप नेता गोपाल राय ने इस दौरान पंजाब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले दिवाली के आसपास पराली जलाने की करीब 6,000 घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब इस पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। उन्होंने सरकार से शॉर्टकट अपनाने के बजाय प्रदूषण के वास्तविक कारणों पर काम करने की अपील की।

Updated on:
9 Nov 2026, 5:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jashpur News: जल्द अमीर बनने की चाह में की साढ़े 4 साल के मासूम की नृशंस हत्या, फिर निकाल लिया किडनी, फेफड़ा और आंख

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

गाड़ी से ग्रेनेड और कारतूस मिलने का आरोप, 6 साल बाद बरी हुए दो कश्मीरी युवक, कोर्ट ने कहा- पुलिस ठोस सबूत नहीं दे पाई

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए