राष्ट्रीय

Delhi: सीएम केजरीवाल का ऐलान, अब सरकारी दफ्तरों में नेताओं की जगह लगेंगी अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें

देश की राजधानी दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में अब राजनेताओं की तस्वीरें नहीं दिखाई देंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को घोषणा की कि, अब राजधानी के दफ्तरों में नेताओं फोटो नहीं लगाई जाएंगी। सीएम केजरीवाल ने कोरोना पाबंदियां हटाए जाने को लेकर भी संकेत दिए।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2022, 12:15 PM IST
Delhi CM Kejriwal Announce that Ambedkar and bhagat singh photos in Govt Office
Delhi CM Kejriwal Announce that Ambedkar and bhagat singh photos in Govt Office

दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस सामारोह के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने दिल्लीवासियों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि अब राजधानी के सरकारी दफ्तरों में राजनेताओं की तस्वीरें नहीं लगाई जाएंगी। इसके साथ ही सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दो वर्षों से देश और दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है। देश में इस वक्त कोरोना की तीसरी लहर चल रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली में पांचवीं लहर है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियमों जितनी सख्ती से पालन होगा, पाबंदियां उतनी जल्दी हटा दी जाएंगी।

अंबेडकर और भगत सिंह की लगेंगी फोटो

अब संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 'मैं ऐलान करता हूं कि दिल्ली सरकार के सभी ऑफिसों में बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएंगी। हम नेताओं और मुख्यमंत्रियों की तस्वीरें नहीं लगाएंगे।'

यह भी पढ़ें - Repulic Day 2022: जानिए क्या है इस बार गणतंत्र दिवस की थीम


उपराज्यपाल की तारीफ भी की

सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एलजी साहेब बहुत अच्छे हैं। उन्हें आप सब की सेहत की चिंता है। यही वजह है कि उन्होंने अभी पाबंदियां हटाने से मना कर दिया है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट घटा

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में इस समय ओमिक्रॉन की लहर चल रही है, लेकिन संक्रमण दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में 25 जनवरी को संक्रमण दर साढ़े 10 फीसदी के करीब रह गई है। यह धीरे धीरे घट रही है। कोरोना के चलते दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों को लेकर उन्होंने कहा कि हम पाबंदियां लगाने के पक्ष नहीं हैं, लेकिन आप की जिदंगी भी महवपूर्ण है। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, 'दिल्ली में 100 फीसदी लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है और 82 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी गई है। मुझे लगता है ये पूरे देश और दुनिया में एक रिकॉर्ड है।'

यह भी पढ़ें - दिल्ली उपराज्यपाल ने आप सरकार के प्रस्ताव को किया खारिज, वीकेंड कर्फ्यू हाटने से इनकार

शिक्षा के क्षेत्र में आई क्रांति


सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बाबा साहेब बीआर अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। बीते सात वर्षों में उस क्रांति को शिक्षा क्षेत्र में लाए हैं। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मेलानिया ट्रम्प, ने भी हमारे सरकारी स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमें हमारा प्रमाण पत्र मिला गया है।

Published on:
Also Read
View All
मोबाइल ग्राहकों के लिए TRAI के नए शिकायत नियम, जानिए 24 घंटे की सुविधा से लेकर जुर्माने तक की पूरी जानकारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से एक और महिला गिरफ्तार, अब तक 13 आरोपी हिरासत में

राहुल गांधी और गांधी परिवार के विदेश संबंधों पर सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सराफा कारोबारी का फिल्मी अंदाज में अपहरण, पुलिस ने कार पकड़ी तो तेलंगाना का निकला कनेक्शन

जनप्रतिनिधियों से पूछे बिना प्रशासन ने लिया फैसला, दीया मिर्जा के वीडियो पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम का बयान