राष्ट्रीय

Delhi CM: रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में 12 बजे लेंगी सीएम पद की शपथ, राममंदिर की थीम पर होगा समारोह

Delhi CM: रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

2 min read
Feb 20, 2025

Delhi CM: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

रामलीला मैदान में 12 बजे लेंगी शपथ

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। विधानसभा चुनाव में 70 में से 44 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है, जिसके परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए गए थे। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। उन्होंने शालीमार बाग सीट पर 'आप' की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया।

राममंदिर की थीम पर होगा शपथ समारोह

शपथ ग्रहण समारोह की थीम अयोध्या राम मंदिर के पवित्रीकरण समारोह के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है। इस समारोह में 25,000 से 30,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिनमें प्रमुख हिंदू संत और स्थानीय समुदायों के सदस्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, लोकप्रिय भाजपा सांसदों के साथ-साथ एनडीए के शीर्ष नेताओं के भी कल होने वाले समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

समारोह का टाइमटेबल

शपथ ग्रहण समारोह के टाइमटेबल के मुताबिक, 11-12 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे। 12:10 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12:15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे। 12:25 बजे प्रधानमंत्री मोदी आएंगे। वहीं, 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।

Updated on:
20 Feb 2025 07:50 am
Published on:
20 Feb 2025 07:48 am
Also Read
View All

अगली खबर