राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55% मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग

Delhi Election Voting: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी।
2 min read
• •
Feb 05, 2025
Delhi Election Voting
Delhi Election Voting

Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान हो रहा है। दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दोपहर 1 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई थी। दिल्ली में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस बार 699 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्तम अजमा रहे हैं।

कहां कितना हुआ मतदान 

दिल्ली की सदर बाजार विधानसभा सीट पर 44.20 प्रतिशत, बल्लीमारान में 54.67 प्रतिशत, बुराड़ी में 46.25 प्रतिशत, चांदनी चौक में 39.64 प्रतिशत, करोल बाग में 39.05 प्रतिशत, मटिया महल में 47.10 प्रतिशत, तिमारपुर में 41.53 प्रतिशत, बदरपुर में 44.79 प्रतिशत और जंगपुरा में 44.07 प्रतिशत मतदान हुआ।

बीजेपी ने किया प्रदर्शन

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी मतदान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने एक्स पर एक पोस्ट में सराय काले खां में मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोपों को खारिज कर दिया। पोस्ट में लिखा कि सराय काले खां में मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोपों की तुरंत जांच की गई। पुलिस ने एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट/एफएसटी के साथ मिलकर पूरी तरह से जांच सुनिश्चित की। दावों को पुख्ता करने के लिए कोई सबूत नहीं मिला। शांति और व्यवस्था के लिए पुलिस की प्रभावी मौजूदगी बनी हुई है।

'संजय सिंह का बयान राजनीतिक है'

आप सांसद संजय सिंह के बयान पर एनडीएमसी सदस्य अनिल वाल्मीकि ने कहा संजय सिंह का बयान पूरी तरह से राजनीतिक है क्योंकि वह जानते हैं कि उनकी पार्टी दिल्ली में हार रही है। उन्होंने कहा पीएम मोदी और बीजेपी वाल्मीकि समुदाय का इतना सम्मान करते हैं कि वे इससे घबरा गए हैं। सभी 70 सीटों पर वाल्मीकि और दलित समुदाय बीजेपी को वोट दे रहे हैं। अरविंद केजरीवाल अपना निर्वाचन क्षेत्र हार रहे हैं।

8 फरवरी को घोषित होंगे परिणाम

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थी जबकि बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस का इस चुनाव में खाता नहीं खुला था। लेकिन इस बार दिल्ली में कांग्रेस, आप और बीजेपी में त्रिकोणीय मुकाबला है।

Updated on:
05 Feb 2025 04:41 pm
Published on:
05 Feb 2025 04:19 pm
Also Read
View All
इंडिगो फ्लाइट पर Lightning Strike, विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

Delhi Protest: ‘जैसे धर्मेंद्र प्रधान गए, वैसे ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे’, भारी प्रदर्शन के बाद भी कम नहीं हुआ कांग्रेस नेताओं का गुस्सा

कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप, वीडियो खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस, FIR की तैयारी

CM विजय के 30 करोड़ की संपत्ति का खुलासा न करने से मतदाताओं के निर्णय पर क्या असर पड़ा होगा? मद्रास हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

राहुल के FIR वाले बयान पर शिवराज का तंज, कहा- 99 चुनाव हार चुकें अब हार का शतक लगाने की है इच्छा