राष्ट्रीय

Delhi Election 2025: क्या दिल्ली पर आप की पकड़ हुई ढीली जो अरविंद केजरीवाल की पत्नी भी डोर टू डोर करने लगी कैंपन?

Delhi Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट पर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू किया।

2 min read
Jan 09, 2025
Sunita Kejriwal

Delhi Election 2025: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। आप पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित और बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। इसी बीच नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अपने पति अरविंद केजरीवाल के पक्ष में सुनीता केजरीवाल ने चुनाव प्रचार किया। सुनीता ने डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर दिया।

महिलाओं पर किया ज्यादा फोकस

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने इस दौरान राह चलती महिलाओं से भी आप पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की। वहीं सुनीता का इस कैंपेन में महिलाओं पर ज्यादा फोकस रहा। उन्होंने महिलाओं से अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोट करने के लिए कहा। दरअसल, बीजेपी और कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़े नेता उतारे है। दोनों ही पार्टियों ने नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों दल अरविंद केजरीवाल को अपने घर तक ही सीमित रखना चाहते हैं। ऐसे में अब नई दिल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सुनीता केजरीवाल ने संभाली है।

महिला सम्मान योजना का किया ऐलान

आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना का भी ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि इस योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस योजना के दायरे में आएगी। इसके अलावा चुनाव के बाद इस राशि को 2100 रुपये करने की बात भी कही थी। इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप पर निशाना साधा है, देखें वीडियो...

एक पूर्व सीएम के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर एक पूर्व सीएम के सामने दो पूर्व सीएम के बेटे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल के सामने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित और पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा है। कांग्रेस और बीजेपी ने अपने दिग्गजों को अरविंद केजरीवाल के सामने उतारा है। जहां एक तरफ अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर प्रचार कर रहे हैं वहीं संदीप दीक्षित भी शीला दीक्षित द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर प्रचार कर रहे हैं। प्रवेश वर्मा भी दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके है। प्रवेश वर्मा को लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट नहीं दिया था, उसी समय से कयास लगाए गए थे कि बीजेपी प्रवेश वर्मा को विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर