India Alliance: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के दो दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के सपा, टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) ने समर्थन दिया है। इंडिया गठबंधन को लेकर अब पार्टियों के नेताओं की भी बयानबाजी शुरू हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए था। राजद नेता की टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने भी स्वीकार कर लिया है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए ही था।