Delhi Fire राजधानी दिल्ली में दो दिन में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना, मंगलवार को इंद्रलोक इलाके में प्लास्टिक के गोदाम में लगी थी आग
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आग ( Delhi Fire ) लगने से हड़कंप मच गया। यह आग मायापुरी के फेज -2 ( Mayapuri Phase-2 ) में एक फैक्ट्री में लगी है। जबकि घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां, दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।
यही नहीं, फैक्ट्री में भीषण आग लगने की वजह से धूल का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण है।
राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में गुरुवार सुबह भीषण आग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही यहां दमकल की 12 गाड़ियां पहुंच गई, हालांकि आग इतनी ज्यादा थी कि तुरंत पांच अन्य गाड़ियों को भी पहुंचा गया। फिलहाल आग को काबू करने में टीम जुटी हुई है।
हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
इस समय दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
दो दिन में दूसरी घटना
बता दें कि राजधानी दिल्ली में आग लगने की दो दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में भी आग लगने की बड़ी घटना सामने आई थी।
दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग गोदाम के तहखाने में रखे प्लास्टिक के सामानों में लग गई थी, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचाई गईं। दो घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था।