31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Firecracker Ban In Delhi: दिल्ली में इस साल भी नहीं बिकेंगे पटाखे, सरकार ने खरीदने-बेचने और स्टोर पर लगाई पाबंदी

Firecracker Ban In Delhi केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, इस वर्ष भी नहीं खरीदे-बेचे या स्टोर किए जाएंगे पटाखे, प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर बड़ा फैसला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Sep 2021, 2:14 PM IST

Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) संकट के बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार बड़ा ऐलान किया। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले तीन साल की तरह इस साल भी दिवाली के दौरान दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर सभी तरह के पटाखों के भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बता दें कि देश में त्योहारों की धूम है और 4 नवंबर को दीवाली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।हालांकि प्रदूषण पर काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेत हुए पटाखों को पूरी तरह बैन कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Terrorist Arrest: कोर्ट ने गिरफ्तार आतंकियों को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, 6 शहरों में सीरियल ब्लास्ट की थी साजिश

अक्टूबर की शुरुआत के साथ दिल्ली में हवा की क्वालिटी में संभावित गिरावट को देखते हुए, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा- पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है, जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में चार दिन अच्छी बारिश के आसार, हफ्ते में तीसरी बार जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर लगातार केजरीवाल सरकार कड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कनॉट प्लेस इलाके में पहला स्मॉग टॉवर भी स्थापित किया। ये आस-पास के डेढ़ किलोमीटर की हवा को साफ करने का काम करता है।

इसके बाद आनंद विहार इलाके में भी दूसरा स्मॉग टॉवर लगाया गया है। इस टॉवरों के जरिए प्रदेश की हवा को सुधारने की कोशिश की जा रही है। ये कामयाब होते हैं तो इस तरह के कई और टॉवर लगाए जाने की योजना है।