30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में चार दिन अच्छी बारिश के आसार, हफ्ते में तीसरी बार ऑरेंज अलर्ट जारी

Delhi Weather News Updates Today बंगाल की खाड़ी में 19 सितंबर को नया सिस्टम बन रहा है, इससे महीने भर रुक-रुक कर बारिश होने के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 15 Sep 2021, 9:33 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) एक बार फिर करवट ले रहा है। बुधवार से एक बार फिर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक दिल्ली में अगले चार दिन यानी सप्ताह अंत तक अच्छी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR Rains ) में पूरे सितंबर महीने में मानसून मेहरबान रहेगा। कभी हल्की तो कभी मध्यम स्तर की बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि इस वर्ष सितंबर के महीने अब तक हुई बारिश ( Heavy Rainfall ) ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः Flood In Gujarat: भारी बारिश के बाद सड़कें बनीं दरिया, लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी NDRF

दो दिन अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने बुधवार के साथ-साथ गुरुवार को भी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू होगा, जबकि गुरुवार को तेज बारिश के चलते आरेंज अलर्ट जारी किया है।

एक हफ्ते में तीसरी बार ऑरेंज अलर्ट
एक सप्ताह के दौरान यह तीसरा मौका है जब मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश के मद्देनजर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बारिश की गतिविधि सबसे अधिक होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें
तेज बारिश के दौरान दिल्ली-एनसीआर में जलभराव की आशंका भी जताई गई है।
ऐसे में लोग जलभराव और इससे बनने वाले हालात के बीच ऐसे इलाकों में वाहनों से आवागमन करने में परहेज करें।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में अगले 24 घंटे में फिर जोरदार बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम
IMD के मुताबिक आगामी 19 सितंबर यानी रविवार को बंगाल की खाड़ी में फिर से एक नया सिस्टम विकसित होने की संभावना बन रही है।

यही वजह है कि एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। इनके महीने की 24 से 25 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं। यानी सितंबर के पूरे माह रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।