राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार का नया आदेश, अब दो डॉक्टर द्वारा किया जायेगा कोरोना के मरीजों का इलाज

दिल्‍ली सरकार द्वारा कोरोना के मरीजों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अस्‍पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को दो लोगों के द्वारा देखा जाएगा। जानिए क्या है आदेश
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2022, 8:54 PM IST
Corona: कोटा में सुबह की पारी में 706 नए संक्रमित मिले,26 एमबीबीएस विद्यार्थी  भी शामिल
Corona: कोटा में सुबह की पारी में 706 नए संक्रमित मिले,26 एमबीबीएस विद्यार्थी भी शामिल

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि पिछले दो दिनों में कोरोना के मामले थोड़े नियंत्रित रहे हैं। लेकिन कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या में कोई बहुत ज्यादा कमी नहीं देखी गई है। राजधानी दिल्ली में कोरोना से मरने वाले ज्‍यादातर लोगों में कोमोरबिड मरीज शामिल हैं लिहाजा दिल्‍ली सरकार ने इन मरीजों के इलाज के लिए नया आदेश जारी किया है। राज्‍य सरकार की ओर से कहा गया है कि दिल्‍ली में दिसंबर के आखिरी सप्‍ताह से लेकर जनवरी के शुरुआत के आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना से 70 मौतें हुई हैं। इनमें अधिकांश कैंसर, दिल या लीवर की बीमारी से जूझ रहे मरीज शामिल हैं।

दिल्ली सरकार ने जारी किया ये आदेश:
अस्पतालों में मरीजों की मौतों के आंकड़े को देखते हुए दिल्‍ली सरकार ने राज्‍य के सभी अस्‍पतालों के मेडिकल डायरेक्‍टर्स और मेडिकल सुप्रिटेंडेंट के लिए आदेश जारी किया हैं। आदेश में कहा गया है, कि सभी अस्‍पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने में प्रोटोकॉल के पालन से लेकर उनकी देखभाल, इलाज में प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों का विश्‍लेषण किया जाए। इतना ही नहीं अगर कोई कोमोरबिड या किसी भी गंभीर बीमारी से जूझ रहा मरीज कोविड पॉजिटिव पाया जाता है या कोविड पॉजिटिव होने पर अस्‍पतालों में लाया जाता है तो उसकी देखभाल और इलाज का विशेष ध्‍यान रखना होगा।


दो डॉक्टरों द्वारा होगा इन मरीजों का इलाज:

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अस्‍पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज को दो लोगों के द्वारा देखा जाएगा। इनमें कोविड वार्ड के डॉक्‍टरों के अलावा उस गंभीर रोग का विशेषज्ञ शामिल होगा, जिस रोग से मरीज जूझ रहा है। इस आदेश के आने के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा गंभीर बीमारियों के मरीजों को देखने के बाद किया गया है।

यह स्‍पष्‍ट है कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मरीज किसी भी बीमारी का हो उसे कोविड वार्ड में ही शिफ्ट किया जाता है, ऐसे में यह भी जरूरी है कि अगर वह किसी अन्‍य गंभीर रोग से पीड़‍ित है तो उसे उस बीमारी का भी साथ-साथ इलाज मिले।

दिल्ली में कोरोना के आंकड़े:
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 20718 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जो एक दिन पहले के मुकाबले 4 हजार कम है जबकि उससे एक दिन पहले के मुकाबले 8 हजार से ज्यादा कम हैं। मामलों में गिरावट भले ही राहत दे रहे हैं,लेकिन संक्रमण दर 30 फीसदी के पार बनी हुआ है।

Updated on:
15 Jan 2022, 8:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

मेरे लिए तुम ही रह गए हो- संजय गांधी की मौत के बाद राजीव से बोली थीं इंदिरा, जानिए राजनीति में एंट्री की कहानी

आंध्र प्रदेश में फिर भारी बारिश का खतरा, 2 नवंबर से कई जिलों में IMD का अलर्ट, यूपी-बिहार में भी बदलेगा मौसम