31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर, जानिए क्या है नई दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की एफडी में 1 साल से लेकर दो साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Arsh Verma

•

Updated: 15 Jan 2022, 7:39 PM IST

sbi bank

State Bank of India (SBI)

देश के नामी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। एसबीआई ने ये जानकारी अपनी वेबसाइट के जरिए सांझा की है। जानकारी के मुताबिक बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की एफडी में 1 साल से लेकर दो साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। इस एफडी पर अब ब्याज दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया है। ये ब्याज दर 15 जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। वरिष्ठ नागरिकों को इस एफडी पर 5.6 फीसदी की ब्याज मिलेगी, जो पहले 5.5 फीसदी पर थी।

15 दिसंबर से लागू हो चुके ये नियम:
दिसंबर 2021 में, एसबीआई ने अपने बेस रेट में 0.10 फीसदी या 10 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी। बैंक की वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह नया बेस रेट 7.55 फीसदी 15 दिसंबर 2021 से लागू हो चुका है।ऐसा लगता है कि यह कदम ब्याज दर की व्यवस्था की शुरुआत की ओर संकेत देता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कर्जधारकों के लिए रेफरेंस रेट होने के अलावा, बेस रेट अर्थव्यवस्था में कुल ब्याज दर की ओर संकेत भी देता है।

निवेशकों के लिए खुशखबरी:
बेस रेट में बढ़ोतरी से संकेत मिलता है कि गिरती ब्याज दरों का ट्रेंड अब आखिरकार बदल रहा है और आगे चलकर ब्याज दरों में कुछ और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बढ़ती ब्याज दरें फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है, जिन्हें पिछले दो दशकों में सबसे कम ब्याज दरों में से एक पर रिटर्न मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-cryptocurrency से होने वाली कमाई पर लगेगा टैक्स, जानिए क्या है सरकार की योजना


एचडीएफसी ने बढ़ाई दरें:

इससे पहले आज देश का प्रसिद्ध बैंक एचडीएफसी बैंक ने कुछ खास अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। ये नई दरें 12 जनवरी, 2022 से लागू हैं। एचडीएफसी बैंक ने बताया है कि 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी जिसका मैच्योरिटी पीरियड 2 साल से अधिक है, उसकी ब्याज दर 5-10 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाई गई है। 2 साल 1 दिन से 3 साल तक की एफडी पर 5.2 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। 3 साल 1 दिन से 5 साल की एफडी पर 5.4 परसेंट और 5 साल 1 दिन से 10 साल की एफडी पर 5.6 परसेंट ब्याज मिलेगा।

एचडीएफसी ने भेजा मैसेज:
एचडीएफसी बैंक ने अपने कस्टमर्स को एफडी रेट बढ़ाए जाने का मैसेज भेजा है। मैसेज में कहा गया है कि 3 साल 1 दिन से 5 साल की 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ाया गया है। नई दरें 12 जनवरी 2022 से लागू हो गई हैं।

HDFC Bank की वेबसाइट ने बताया है, 7-29 दिन की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 2.50 प्रतिशत ब्याज दर मिलती रहेगी, वही 30-90 दिन की एफडी पर ब्याज की दर 3 परसेंट रहेगी। 91दिन से 6 महीने की अवधि वाली एफडी पर 3.5 परसेंट, 6 महीने 1 दिन से 1 साल से कम अवधि की एफडी पर 4.4 परसेंट ब्याज मिलेगा। 1 साल की एफडी पर एचडीएफसी बैंक 4.9 परसेंट ब्याज दे रहा है। यह दर 2 करोड़ से कम राशि की एफडी के लिए है।

यह भी पढ़ें-सेना प्रमुख MM Naravane ने दी चीन को चेतावनी, कहा हमारे धैर्य की परीक्षा न लें