
एंड्रॉयड फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर यूट्यूब वीडियो कैसे डाउनलोड करें,एंड्रॉयड फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप पर यूट्यूब वीडियो कैसे डाउनलोड करें,
दुनिया की प्रसिद्ध वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर ला रहा है। खबर है कि यूजर्स के यूट्यूब पर अब 20 यू्ट्यूब वीडियो हर सप्ताह खुद-ब-खुद डाउनलोड हो जाएंगे। खास बात ये है कि इन वीडियो को डाउनलोड होने में यूजर का डाटा भी खर्च नहीं होगा। इन्हें आप कभी भी कहीं भी ऑफलाइन देख सकेंगे। दरअसल, YouTube पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है, जो यूजर्स को डेटा कनेक्शन के बिना कंटेंट का आनंद लेने की अनुमति देता है।
YouTube का नया स्मार्ट डाउनलोड फीचर एंड्रॉइड डिवाइस के वाई-फाई से कनेक्ट होने पर वीडियो को अपने आप डाउनलोड कर सकता है। लेटेस्ट स्मार्ट डाउनलोड फीचर हर सप्ताह 20 रेकमेंन्डेड वीडियो डाउनलोड कर सकता है। फिलहाल यह फीचर सीमित समय के लिए और सीमित यूजर्स के लिए एक एक्सपेरिमेंटल फीचर के रूप में उपलब्ध है। YouTube म्यूजिक एक समान स्मार्ट डाउनलोड फंक्शनालिटी प्रदान करता है जो उपयोगकर्ताओं की पिछली-लिस्निंग हिस्ट्री के आधार पर वाई-फाई कनेक्शन से कनेक्ट होने पर ऑटोमैटिकली म्यूजिक डाउनलोड करता है।
यह भी पढ़ें-SBI ने बढ़ाई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर, जानिए क्या है नई दरें
नए फीचर की हो रही टेस्टिंग:
मीडिया रिपोर्ट की माने तो एंड्रॉइड पर YouTube के लिए नए फीचर के टेस्टिंग की जानकारी सबसे पहले 9to5Google ने दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्ट डाउनलोड फीचर डिवाइस के वाई-फाई से कनेक्ट होने पर हर हफ्ते 20 वीडियो अपने आप डाउनलोड कर सकता है। उपयोगकर्ता लाइब्रेरी टैब से डाउनलोड पेज पर जाकर स्मार्ट डाउनलोड के तहत ऑफ़लाइन कंटेंट तक पहुंच सकते हैं।
क्या है रिपोर्ट में:
रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर की टेस्टिंग यूरोप में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सप्ताह के सभी 20 वीडियो डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त फोन स्टोरेज न होने पर उपयोगकर्ताओं को नोटिफिकेशन प्राप्त होंगे। साथ ही, कहा जा रहा है कि यह नया फीचर एंड्रॉइड के लेटेस्ट वर्जन पर काम करेगा। यह फीचर 14 फरवरी तक प्रीमियम ग्राहकों के लिए एक्सपेरिमेंटल फीचर के रूप में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें-YouTube ला रहा नया फीचर, पेरेंट्स के हाथ में होगा कंटेंट का कंट्रोल, नहीं चलेगी बच्चों की मनमर्जी
Updated on:
15 Jan 2022, 8:00 PM IST
Published on:
15 Jan 2022, 7:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.