
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार, 28 सितंबर को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती के अवसर पर देश भर के लोगों से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने देश के लोगों से इस अवसर पर बड़चढ़ कर हिस्सा लेने और इसकी व्यवस्था करने के लिए लोगों से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 50 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करेगी।
सीएम केजरीवाल ने ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि 28 सितंबर को रक्तदान करें, जो कि भगत सिंह की जयंती है, जिनके सिद्धांत और आदर्श पंजाब और दिल्ली में आप सरकारों के लिए मार्गदर्शक का प्रकाश रहे हैं। यदि रक्तदान की कोई व्यवस्था नहीं है, तो इसके लिए आपको अपने इलाके में उन व्यवस्थाओं को करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए।"
केजरीवाल ने दूसरे राजनीतिक दलों से भी इसके लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान अभियान भगत सिंह को उचित श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने कम उम्र में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जो मधुमेह जैसी बीमारियों से पीड़ित नहीं हैं और आगे आकर रक्तदान करें। मैं देश भर के राजनीतिक दलों से भी इस पहल का हिस्सा बनने का अनुरोध करता हूं।"
यह भी पढ़ें: गोवा में कांग्रेस विधायकों की टूट से डरे केजरीवाल, पंजाब के विधायकों बुलाया दिल्ली